नई दिल्ली- कोरोना संक्रमितों और मौतों के मामले में दूसरे नंबर पर राजधानी

0

नई दिल्ली. देश में कोरोना मरीजों का बढ़ना जारी है। रविवार को देश में 14 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले। इन्हें मिलाकर कुल मरीज 4,16,560 हो गए। इस दौरान 16,461 लोग ठीक भी हुए, जो नए मरीजों से ज्यादा हैं। इन्हें मिलाकर ठीक होने वालों का आंकड़ा 2,34,875 हो गया। साथ ही ठीक होने वालों का प्रतिशत भी 56% के पार पहुंच गया। देश में 24 घंटे में 278 मौतों के साथ मृतक संख्या 13,611 हो गई। इसी के साथ मृत्यु दर 3.27% रही। रविवार को सबसे ज्यादा 3870 मरीज महाराष्ट्र में मिले। इन्हें मिलाकर राज्य में कुल 1,32,075 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

दिल्ली में भी इस दौरान 3000 नए मरीजों के साथ संक्रमित 60 हजार के करीब पहुंच गए। तमिलनाडु में भी 2,532 नए मरीज मिले। इन्हें मिलाकर कुल संक्रमित 59,377 हो गए। राजस्थान में 393 और मरीजों के साथ मरीज 15 हजार के करीब पहुंच गए। राजधानी दिल्ली में कोरोना का आंकड़ा 60 हजार के करीब पहुंच गया है और 2100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। रविवार को दिल्ली सरकार की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 3 हजार कोरोना के नए मामले सामने आए।

वहीं, 63 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इसके अलावा 1719 मरीज ठीक/माइक्रेट/डिस्चार्ज हुए। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में अब तक 59746 लोग कोरोना संक्रमित हो गए है। इनमें से अब तक 33013 लोग ठीक/माइग्रेट/डिस्चार्ज हुए है। वहीं, 2175 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। अभी दिल्ली में कोरोना के 24558 एक्टिव मरीज है। कोरोना संक्रमण ने राजधानी दिल्ली में स्थिति विस्फोटक होती जा रही है।

रविवार को 3 हजार नए कोरोना संक्रमण मामलों से साथ दिल्ली देश में महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पहुंच गई। महाराष्ट्र 1,32 075 संक्रमितों और 6170 मौतों के साथ देश में पहले नंबर हैं। वहीं दिल्ली 59749 संक्रमितों और 2175 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर आ गई। वहीं 59377 संक्रमितों के साथ तमिलनाडु व 1664 मौतों के साथ गुजरात देश में तीसरे नंबर पर हैं।
स्वास्थ्य मंत्री जैन की हालत में सुधार
कोरोना से जूझ रहे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत प्लाजमा थेरेपी से सुधर गई है। अब उनका बुखार उतरने लगा है। उनके दफ्तर सूत्रों ने कहा यदि स्थिति में आगे भी सुधार जारी रहा, तो उन्हें 24 घंटे के भीतर आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More