भाजपा ने 6 साल में गरीबों, किसानों व मजदूरों के हित में कुछ नही किया-राजमंगल यादव

0
बिल्थरारोड (बलिया)। सपा के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार केन्द्र की सत्ता में 6 साल पूरे कर लिये हैं। इस अवधि में भाजपा ने गरीबों, किसानों व मजदूरों के हित में बड़ी बड़ी जो घोषणाये की थी, उन पर अमल नही किया। दुनिया में भारत की जो साख थी वह अब नही रहा। आंतरिक सुरक्षा में विफल भाजपा सरकार सीमाओं की सुरक्षा और देश की सम्प्रभुता को बचाने में अक्षम एवं असमर्थ रही।
भाजपा ने देश की जनता का भरोसा जोड़ने का पाप किया है। सरकार मनमानी करने पर उतारु है। आज नागरिकों के अधिकारों को कुचला जा रहा है। यह संवैधानिक व लोकतांत्रिक ब्यवस्था पर हमला है। भाजपा का यह आचरण स्वतंत्रता आन्दोलन के मूल्यों के विपरीत है। अंत में उन्होने अपनी पार्टी की रणनीति की चर्चा करते हुए बदमाशों की गोली से शहीद 8 पुलिसकर्मियों के प्रति शोक सम्वेदना ब्यक्त की।
सपा के पूर्व विधायक गोरख पासवान ने कहा कि हम सरकार की जन विरोधी नीतियों को विरोध करे तो विरोधी करार किये जाते हैं। काश ! वे शिकायतों कोस सुधारने का काम करते। उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम को डोर टू डोर सायकिल यात्रा निकाल कर लोगों को जागरुक करने का काम प्रारम्भ किये हैं।
इस मौके पर राजन कन्नौजिया जिला महासचिव, विधान सभाध्यक्ष इरफान अहमदर्, शिक्षक नेता आनंद यादव, भोलू, धर्मेन्द्र उर्फ बड़े मौर्य, रामलखन पासवान, पतिराम यादव, बालिस्टर, राम सरन चौहान, पप्पू पाण्डेय, सुरेंद्र यादव, अमलेश कन्नौजिया, उपेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

भगवान उपाध्याय राष्ट्रीय जजमेंट संवाददाता बलिया 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More