मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष पद में किये गए नियुक्त रामेश्वर शर्मा

0
भोपाल✍  मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) के तौर पर विधायक रामेश्वर शर्मा की नियुक्ति की गई है। राज्यपाल ने शर्मा को अध्यक्ष का निर्वाचन होने तक कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। इससे पहले प्रोटेम स्पीकर के तौर पर जगदीश देवड़ा कार्यरत थे। लेकिन उन्होंने दो जुलाई को त्यागपत्र दे दिया था। मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है।
जगदीश देवड़ा शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद भी रिक्त है। इसलिए प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति की गई है। शर्मा भोपाल जिले की हुजूर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के दूसरी बार विधायक हैं।
मंत्रिमंडल विस्तार में शर्मा को मंत्री पद नहीं मिल पाने की वजह से वह थोड़े नाराज भी चल रहे थे, ऐसे में पार्टी ने उन्हें प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करके साधने की कोशिश की है। माना जा रहा है कि शर्मा को पार्टी ने उनके जन्मदिन के ठीक एक दिन पहले प्रोटेम स्पीकर बनाया है।
* राष्ट्रीय जजंमेंट संवाददाता ✍से*

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More