अब कांग्रेस सड़क पर उतरेगी, योगी आदित्यनाथ से संभल नहीं रहा यूपी: राजबब्बर

0
लखनऊ,। राजबब्बर ने शुक्रवार को प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था के लिए योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पत्र के बाद भी प्रदेश के हालात न सुधरे तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरेगी। हाल की घटनाएं कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री की लाचारी सतह पर ला दी है।
राजबब्बर ने कहा कि मैं लगातार यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि राज्यपाल को आखिरकार किसने शिथिल कर रखा है? विपक्ष के लिए यह चिंता की बात है कि
राज्यपाल की आखिर कैसी मजबूरी है कि वो चुप हैं। राजभवन जीवंत और संवेदनशील संस्थान है। इसकी सक्रियता यूपी की जनता ने हमेशा महसूस की है। 
उन्होंने कहा कि  कुर्सी बचाने के लिए दिन-रात भाजपा के चुनावी सरोकारों में जुटे योगी से उत्तर प्रदेश संभल नहीं रहा है। राजबब्बर ने शुक्रवार को खराब कानून व्यवस्था पर राज्यपाल को पत्र लिखकर सुधार के लिए सरकार को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है।
राजबब्बर ने कहा  कि राजधानी में दिनदहाड़े अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं। पुलिस बाद में लकीर पीटती रहती है। राजबब्बर ने कहा कि लखनऊ, राजधानी ही नहीं बल्कि गृहमंत्री का संसदीय क्षेत्र भी है।
दूसरे जिलों में भी अपराध चरम पर है। प्रदेश की जनता कुशासन और भययुक्त समाज में जीने को मजबूर है। जिस तरह पुलिस, सरकार के सामने बगावत पर उतर आई है, उससे साबित होता है कि उस पर सरकार का नियंत्रण नहीं रह गया है। 
प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार पाण्डेय ने सेवादल में फेरबदल करते हुए कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
मीडिया प्रभारी राजेश सिंह काली ने बताया कि हसीना खातून को मध्य, पूनम मिश्रा को पूर्वी, विजय लक्ष्मी सिंह को पश्चिमी और शोभा सिंह कटियार को बुंदेलखंड जोन का महिला संगठक नियुक्त किया गया है।
साथ ही यंग बिग्रेड का गठन किया गया है। इसमें हिमांशु धर द्विवेदी को पूर्वी, संगीत तिवारी को बुंदेलखंड, कनिष्का रफेल को पश्चिमी जोन का संगठक बनाया गया है।
विजय सिंह कुशवाहा को मुख्य प्रशिक्षक का दायित्व सौंपा गया है। जिला स्तर पर भी बदलाव किया गया है। इसके तहत आरके शर्मा को हाथरस, संजीव दीक्षित को सीतापुर,
वीरेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी को आजमगढ़, मोहम्मद महताब आलम को चन्दौली, मुकेश कौशिक को हापुड़ और
जयशंकर पाराशर को हाथरस का मुख्य संगठक नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें: शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों पे पुलिस ने भांजी लाठियां
मंजू मिश्रा एवं राकेश मिश्रा को प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More