दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ रहे हैं भारत में कोरोना मरीज, अगस्त के अंत तक 44 लाख केस होने की संभावना
- सबसे ज्यादा 39 लाख मरीजों वाले अमेरिका में यह दर भारत से आधी 1.8% बनी हुई है
- अभी देश में 11 लाख से ज्यादा मरीज हैं, इस हिसाब से देखें तो 8 अगस्त तक देश में 22 लाख मरीज हो सकते हैं
-भारत में नए कोरोना मरीज मिलने की रोजाना औसत दर 3.6% हो गई है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। यानी भारत में अब नए मरीज सबसे तेज रफ्तार से बढ़ने लगे हैं। सबसे ज्यादा 39 लाख मरीजों वाले अमेरिका में यह दर भारत से आधी 1.8% बनी हुई है। इसी के साथ भारत में अब मरीज दोगुने होने में सिर्फ 19 दिन लग रहे हैं। एक महीने पहले तक 25 दिन लग रहे थे।
अभी देश में 11 लाख से ज्यादा मरीज हैं। इस हिसाब से देखें तो 8 अगस्त तक देश में 22 लाख मरीज हो सकते हैं। आगे भी यह रफ्तार कम नहीं पड़ी तो अगस्त के अंत तक देश में कुल 44 लाख कोरोना मरीज हो सकते हैं। भारत में 1 जुलाई से 19 जुलाई के बीच कुल 5.37 लाख नए मरीज मिले।
करीब इतने ही मरीज 30 जनवरी से 30 जून तक चार महीने में मिले थे। देश में 8 जुलाई तक एक बार भी नए मरीजों का आंकड़ा 25 हजार से ऊपर नहीं गया था। लेकिन, अब रोज 40 हजार से ज्यादा नए मरीज मिलने लगे हैं।
पीक से हम कितने दूर?
देश में सक्रिय मरीजों की वृद्धि दर 1 जुलाई को सिर्फ 2.41% रह गई थी, अब 4.1% हो गई है
18 जून को सक्रिय मरीजों की बढ़ने की दर 2.1% तक गिर गई थी। जबकि, लॉकडाउन-1 में यह दर 25% के करीब थी।
दिल्ली एक मात्र राज्य, जो बढ़ोतरी की दर को माइनस में लाने में कामयाब
सिर्फ 6 राज्यों में बढ़ोतरी दर राष्ट्रीय दर से कम
राज्य 1 जुलाई 10 जुलाई 19 जुलाई दिल्ली 0.21% -2.17% -2.14% हिमाचल 1.25% -1.69% 1.33% तमिलनाडु 2.87% 1.59% 1.38% तेलंगाना 4.51% 3.79% 2.19% हरियाणा 0.84% 1.28% 2.28% गुजरात 4.87% 3.42% 2.82% महाराष्ट्र 2.34% 2.13% 3.32% देश 2.50% 2.71% 4.1% दिल्ली एम्स के निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया ने दावा किया-दिल्ली में कोरोना का पीक आ चुका।
बिहार व झारखंड समेत 10 राज्यों में सक्रिय मरीजों की वृद्धि दर सबसे तेज
राज्य 1 जुलाई 10 जुलाई 19 जुलाई कर्नाटक 10.54% 14.29% 21.18% झारखंड 3.57% 7.51% 18.61% बिहार 5.07% 8.11% 17.8% आंध्रप्रदेश 2.04% 4.79% 11.77% प. बंगाल 4.01% 4.90% 9.3% यूपी 4.41% 6.43% 9.06% छत्तीसगढ़ 1.04% 2.22% 8.32% मध्यप्रदेश 0.27% 3.48% 7.91% राजस्थान 2.07% 4.95% 6.26% पंजाब 14.29% 4.07% 6.13% चेतावनी: एम्स डायरेक्टर बोले- बिना लक्षण वाले मरीजों का होम आइसोलेशन खतरनाक
बातचीत में एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि देश में कोरोना के नए मरीजों के मिलने की रफ्तार बढ़ती जा रही है। ऐसे में कई राज्य अधिक प्रभावित इलाकों में दोबारा लॉकडाउन तो कर रहे हैं, मगर साथ ही नए मरीजों को संस्थागत क्वारैंटाइन के बजाय होम आइसोलेशन में रख रहे हैं। बिना लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में रखना खतरनाक है।