कोरोना अपडेट – देश में लगातार दूसरे दिन 24 घंटे में 48000 से ज्यादा मरीज बढ़े, 761 लोगों की मौत, कुल केस 13.37 लाख हुए
–सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 9,615 संक्रमित मिले, आंध्र प्रदेश में 8,147 और तमिलनाडु में 6,785 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए
-देश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 31 हजार के पार, सबसे ज्यादा 13,132 मौतें महाराष्ट्र में हुईं
देश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 13 लाख 37 हजार 18 पहुंच चुका है। शुक्रवार को देश में लगातार दूसरे दिन 48 हजार से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पिछले 24 घंटे में 48 हजार 895 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गुरुवार को देश में 48 हजार 446 मरीज मिले थे।
राहत की बात है कि अब तक 8 लाख 50 हजार 48 लोग ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को 32 हजार 455 लोग बीमारी से रिकवर हो गए। वहीं 761 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों का आंकड़ा भी 31 हजार के पार हो गया। अब तक 31 हजार 406 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 4 लाख 55 हजार 148 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक है।