पांच लोग से अधिक नहीं पढ़ेंगे मस्जिद में नमाज, पत्नी का प्रेमी निकला किराना कारोबारी का हत्यारा,

0
जौनपुर: बकरीद के त्यौहार को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से रविवार को जगह-जगह शांति समिति की बैठक कराई गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सर्वसम्मति से पांच लोगों से अधिक को मस्जिद में नमाज न पढ़ने का आदेश दिया। बकरीद के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की तरफ से विशेष रणनीति तैयार की जा रही है।
केराकत कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अपर पुलिस अधीक्षक डा.संजय कुमार ने बताया कि मस्जिद में पांच लोग से अधिक नमाज नहीं पढ़ेंगे, नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी। बकरीद का त्यौहार ऐसे मनाएं कि भाईचारे व बंधुत्व की एक मिसाल बने। लोगों से खुले में नमाज न पढ़ने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि खुले में कोई कुर्बानी नहीं होगी और न ही किसी पशु का मलबा कहीं फेंका जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर ईओ संदीप कुमार, कोतवाल विनय प्रकाश सिंह, एसआई राजनारायण चौरसिया, कमलेश कुमार, श्रीप्रकाश राय, नान्हू यादव, डा.बहादुर अली खान, डा.सैय्यद अहमद मुज्तबा आदि मौजूद रहे।
बदलापुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी व्यापारी सजग रहें। शासन-प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें तथा शारीरिक दूरी बनाकर अपने कार्यों को करें। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों रक्षा बंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व बकरीद को आपसी सौहार्द के बीच मनाएं। इस दौरान साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के मांग की गई। इस मौके पर थानाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, मुनीर अहमद, रामा सिंह, धनंजय सेठ, सत्यम सिंह, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
2 -जौनपुर: पत्नी का प्रेमी निकला किराना कारोबारी का हत्यारा, 
जौनपुर के तिघरा बाजार में किराना व्यवसायी अशोक बरनवाल उर्फ दीपक की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार पत्नी के आशिक ने किराना कारोबारी की सिर कूंचकर हत्या की थी। हालांकि ब्यूटी पॉर्लर संचालिका पत्नी को इस बाबत कोई जानकारी नहीं थी। उसे पुलिस ने निर्दोष माना है। हत्यारोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
मूलत: खेतासराय कस्बा निवासी  40 वर्षीय अशोक बरनवाल करीब एक दशक पहले तिघरा बाजार में मकान खरीद कर परिवार के साथ रह रहा था। तिघरा बाजार में उसकी ससुराल है। वह खुद किराने की दुकान चलाता था। उसकी पत्नी रीशू ब्यूटी पॉर्लर संचालिका है। तिघरा बाजार में ही ब्यूटी पॉर्लर के बगल में गौसपुर बाजार निवासी हरिप्रसाद उर्फ बचऊ बरनवाल की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है।

पांच लोग से अधिक नहीं पढ़ेंगे मस्जिद में नमाज, पत्नी का प्रेमी निकला किराना कारोबारी का हत्यारा,

उसने अपनी पत्नी से भी नाता तोड़ लिया था। शुक्रवार शाम को हरिप्रसाद ने अशोक बरनवाल को बारात में ले गया। अशोक के पास निजी बोलेरो है जिसे भाड़े पर तय कर दोनों घर से निकल गए। शनिवार सुबह महमदपुर गांव में बोलेरो में सिर कूंचकर अशोक की हत्या कर दी गयी।
गुमराह करता रहा हत्यारोपित
आरोपित हरिप्रसाद पुलिस को गुमराह करता रहा। सर्विलांस का सहारा लिया गया तो दोनों का एक साथ लोकेशन खेतासराय और उसके बाद जिला मुख्यालय में मिला। दोनों के वहां से लौटने का लोकेशन मिला। पुलिस ने जब कड़ा रुख अख्तियार किया तो वह टूट गया। अशोक के कारण उसके प्रेम संबंधों में दिक्कत हो रही थी। उसे रास्ते से हटाने के लिए उसने उसकी बोलेरो भाड़े पर तय की।
गाड़ी अशोक खुद चलाता था। उसे शुक्रवार की शाम साथ लेकर खेतासराय होते हुए जिला मुख्यालय तक गया। रास्ते में उसने उसे खूब शराब पिलाई। ढाबे पर दोनों ने खाना भी खाया। लौटते समय आधी रात बीत चुकी थी। लौटते समय हरिप्रसाद बोलेरो चला रहा था। मरहट पुलिया के पास बोलेरो रोककर वह खेत की ओर चला गया। नशे मे धुत अशोक बीच वाली सीट पर सो गया। उसी समय हरिप्रसाद ने बोलेरो में रखे साउंड बाक्स से उसके सिर पर कई बार मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने महमदपुर गांव में खेत में बोलेरो को उतार दिया। वह पैदल ही घर चला गया। घटना की भनक किराना व्यवसायी की पत्नी को नहीं लग सकी।
जौनपुर ब्यूरो कुंवर अंकित सिंह।7905500844

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More