उमा भारती ने राहुल गाँधी को अपने साथ राम मंदिर की आधारशिला रखने का दिया न्यौता

0
उमा भारती ने कहा कि हिंदू विश्व में सबसे सहिष्णु लोग हैं। लेकिन अयोध्या में राम मंदिर के पास एक मस्जिद बनाने की बात उन्हें ‘असहिष्णु’ बना सकती है। उमा ने कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी को अयोध्या में उनके साथ मंदिर की आधारशिला रखने का भी न्योता दिया।

 

उन्होंने कहा कि ऐसा करके राहुल अपनी पार्टी के पापों का प्रायश्चित कर सकते हैं। उमा भारती ने एक साक्षात्कार में रविवार को कहा कि हिंदू विश्व में सबसे सहिष्णु समुदाय है।
मैं सभी राजनेताओं से अपील करती हूं कि वह अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि के बाहरी किनारे पर मस्जिद बनाने की बात करके हिंदुओं को असहिष्णु न बनाएं। 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब मदीना के पवित्र शहर में एक मंदिर नहीं हो सकता। या वेटिकन सिटी में एक मस्जिद नहीं हो सकती है तो फिर अयोध्या में एक मस्जिद की बात करना अनुचित है।
अयोध्या विवाद को विश्वास का मामला न मानकर जमीन का विवाद मानने पर फायरब्रांड हिंदू नेता ने कहा कि अब यह मामला केवल जमीन के विवाद का रह गया है।
अब आस्था को लेकर कोई विवाद नहीं है। अब यह सिद्ध हो चुका है कि अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मुद्दे का अब अदालत के बाहर समाधान कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती और
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी समेत सभी राजनीतिक दलों से इस मामले का समर्थन करने की अपील की है।
भारती ने कहा कि इस मुद्दे पर हमें सभी राजनीतिक दलों का समर्थन चाहिए। मैं राहुल गांधी समेत सभी नेताओं को राम मंदिर का मेरे साथ शिलान्यास करने का निमंत्रण देती हूं।
ऐसा करके राहुल गांधी अपनी पार्टी कांग्रेस के पुराने पापों को धो सकेंगे। चूंकि कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के रास्ते में बहुत से रोड़े खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय हित का मुद्दा है।
इसलिए सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह, ममता बनर्जी, मायावती और वाम दलों को राम मंदिर का समर्थन करना चाहिए। लेकिन यह लोग मामले को सुलझने नहीं दे रहे हैं।
कांग्रेस को धर्म के नाम पर देश को बांटने की आदत छोड़नी होगी। राम जन्मभूमि के आंदोलन का अहम हिस्सा रहीं उमा भारती ने कहा कि
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के लिए जासूस कर रहा BSF जवान गिरफ्तार
वह राम मंदिर के निर्माण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। अगर वह कहें कि राम मंदिर केवल मृत शरीर पर बनेगा तो फिर ऐसा ही होगा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More