दुष्कर्म पीडिता की बहन को कार से टक्कर मारने की कोशिश, कार पर लगा है भाजपा का झंडा

0
आगरा | फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को भगा ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी ने बुधवार को सुबह आकर पीड़िता के घरवालों को धमकाया। पीड़िता की बड़ी बहन को कार से कुचलने की कोशिश भी की गई। इस पर ग्रामीणों ने आरोपी और उसके दो साथियों को पकड़कर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि एक आरोपी भाग निकला।
थाना फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को उसका ही रिश्तेदार युवक ले गया था। किशोरी के पिता ने भगा ले जाने और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इसी माह किशोरी बरामद हो गई थी। इधर, आरोपी खेतपाल बुधवार की दोपहर फिरोजाबाद जिले के नगला दया निवासी गौरव और एक अन्य के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का झंडा लगी कार में पीड़िता के यहां पहुंचा।
पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी पीड़िता की बड़ी बहन को कार से टक्कर मारने की कोशिश की। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर पड़ोसी की कच्ची दीवार तोड़ती हुई पलट गई। इसके बाद भागने की कोशिश कर रहे तीनों आरोपियों में से ग्रामीणों ने खेतपाल और गौरव को दबोच लिया। ग्रामीणों ने आरोपियों को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा।
घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक जितेंद्र गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस दोनों आरोपियों को ग्रामीणों से छुड़ाकर थाने ले आई। एक आरोपी तमंचा लहराता हुआ भाग निकला। मामले में अभी तहरीर नहीं आयी है, पुलिस भागे हुए आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपियों को पकड़ने में किशोरी का भाई भी घायल हुआ है|

 

राष्ट्रीय जजमेंट के लिए आगरा से सोनू सिंह की रिपोर्ट 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More