दिल्ली में आज भी गरीब और बेघर को खाना खीला रहा इस्कॉन

0
दिल्ली 8 अगस्त, 2020| दुनिया आज भी कोरोना महामारी से जूझ रही है। इससे भारत भी संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार की ओर से लॉकडाउन जैसे जरूरी कई कदम उठाए गए। लॉकडाउन के कारण काफी लोग बेरोजगार हो गए। आज भी अनलोक के बावजूद लोग बेरोजगारी के शिकार है। आज भी कई लोग दो वक्त की रोटी के लिए काफी मशक्कत करते है।
मानव सेवा ही प्रभु सेवा, मुसीबत में लोगों की मदद करना पुण्य का काम होता है। इसी उदेश्य से इस्कॉन आज भी गरीब और बेघर को रैन बसेरे मे खाना खीला रहा है। दिल्ली के रैन बसेरो मे बेघर को इस्कॉन की ओर से आज भी हररोज खाना खिलाया जाता है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं देश की राजधानी दिल्ली के संतनगर, ग़डी मे आये इस्कॉन मंदिर की।
इस्कॉन मंदिर के सेवक आदित्य सिंह (58) ने कहाँ की वल्लभ दास इस्कॉन फूड फॉर लाइफ के डिरेक्टर है। हम लोकडाऊन से पहेले से लोगो तक खाना पहुंचा रहे थे, लोकडाऊन के दौरान भी हम 1800 से 2000 लोगों का खाना रोज निःशुल्क दे रहे थे, आज भी हम 900 से 1000 लोगों तक खाना पहुंचा रहे है। पिछले कुछ दिनों पहेले कुछ कारणवश हम खाना नहीं पहुंचा पा रहे थे। पर अब हमने फिर से शुरू कर दिया है। हम पिछ्ले 30 दिनों से दिल्ली के रैन बसेरे मे खाना खीला रहै है।
आज भी दिल्ली संतनगर,ग़डी मे आए इस्कॉन मंदिर द्वारा 900 से 1000 लोगों को हररोज दोपहर को खाना खीला रहे है। जिसमें सराय काले खां के रैन बसेरे मे 300 लोगों का, संतनगर रैन बसेरे पर 300 और लाजपत नगर कुष्ठ कॉलोनी पर 300-400 लोगों को खाना खीला रहे है। ईस के लिए हम इन लोगों से,सरकार से या रैन बसेरे की संस्था से किसी भी प्रकार का शुल्क नही लेते है,यह भोजन दिल्ली के इस्कॉन फूड फॉर लाइफ की तरफ से निःशुल्क दिया जाता है।

 

भावेश पिपलिया दिल्ली संवाददाता 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More