06 November 2018, आज का राशिफल

0
मेष: आपको परिजनों का साथ मिलेगा। परिजनों के साथ समय बिताएंगे। उनसे कोई महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी। इस सलाह को ध्याने से सुनें। आपके काम आएगी।
पार्टनर को मिस करेंगे। पार्टनर किसी जरूरी काम से बाहर गया है। कुछ दिनों तक आपकी उनसे मुलाकात नहीं होगी। परेशान ना हों। जल्द ही मुलाकात होगी।
आज के दिन आपका काफी धन खर्च होने वाला है। आप कुछ जरूरी सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। इससे घर पर खुशियों भरा माहौल होगा। इसे एंजॉव करें।
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। थकान महसूस होगी। लंबे समय तक काम करने से बचें। घर पर आराम करें। जरूरी ना हो तो बाहर ना जाएं। भोजन समय पर करें।
वृषभ: आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आपके घर में खुशियों भरा माहौल होगा। आप लोग कहीं घूमने जा सकते हैं। आपको अच्छा लगेगा। आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। आपकी उनसे ढेर सारी बातें होंगी। आपका मन काफी प्रसन्न होगा। आपके प्यार में गहराई आएगी।
कुछ धन की जरूरत पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य से मदद मिलेगी। आपको उनको धन्यवाद देना चाहिए। आपका रुका काम पूरा होगा।
सेहत अच्छी रहेगी। नियमित रूप से कसरत करना ना छोड़ें। साथ ही पानी भी भरपूर मात्रा में पीते रहें। और खुश रहने की कोशिश करें।
मिथुन: मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। नकारात्मक बातों पर ध्यान ना दें। परिवार के साथ समय बिताएं। चिंता की बात नहीं है। सब ठीक हो जाएगा।
आप प्रेम प्रस्ताव देने की सोच रहे हैं। आपको सामने वाले शख्स को अच्छे से जान लेना चाहिए। जल्दबाजी ना करें। सही समय पर पार्टनर मिल जाएगा।
भविष्य में बिजनेस में लाभ होने वाला है। आपको बाजार की जरूरतें समझनी होंगी। इसके लिए पहले से तैयार हो जाएं। त्योहारों का मौसम चल रहा है।
बेवजह की चिंता ना करें। सकारात्मक रहें। अपनी पसंद का भोजन करें। परिजनों से अपनी समस्या साझा करें। फिल्म देखने जाएं।
कर्क: आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। बीते दिन आपने काफी मस्ती की है। आपको घर पर आराम करना चाहिए। परिवार के लोगों से बात कीजिए। अच्छा लगेगा।
अपने पार्टनर से काफी खुश होंगे। आपको उन पर गर्व होगा। आपने काफी जिम्मेदार पार्टनर पाया है। आपको सदा उनका ख्याल रखना चाहिए।
वित्तीय प्रबंधन को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। बहुत चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपने अपने धन का सही उपयोग किया है। खुश रहना सीखिए।
आपको सिर दर्द का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए घर पर आराम करें। भींड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करें। आराम मिलेगा।
सिंह: आप आज घूमने जाएंगे। आपकी यह यात्रा धार्मिक भी हो सकती है। इस दौरान आप कई बातों पर विचार करेंगे। जिंदगी में ताजगी आएगी।
पार्टनर की तबीयत खराब हो सकती है। आपको उनका ध्यान रखना चाहिए। उन्हें डॉक्टर के पास लेकर जाइए। उन्हें पर्याप्त मात्रा में आराम दीजिए।
आपको अपनी आय के स्रोत बढ़ाने की जरूरत है। इस बारे में गहराई से विचार कीजिए। किसी जानकार से इस बारे में बात कीजिए।
सामान्य तौर पर आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बस थोड़ी सी थकान महसूस होगी। आराम करने की जरूरत है। अपने पसंद की भोजन कीजिए।
कन्या: धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा परिजनों के साथ होगी। आपको काफी सुकून मिलेगा।
दूसरों को आकर्षित करने में कामयाब होंगे। आपकी खूबसूरती की तारीफ होगी। आपको अच्छा लगेगा। किसी से प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है।
शेयर बाजार में निवेश करते समय सावधान रहें। इन दिनों निवेश करने से बचना चाहिए। निवेश को लेकर किसी जानकार से बातचीत करें। तभी फैसला लें।
बढ़ते मोटापे पर ध्यान दें। अधिक समय तक इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। इससे आपकी सेहत पर काफी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
तुला: आपका दिन अच्छा है। आपकी कोई खोई हुए वस्तु वापस मिल सकती है। इसे पाकर आप काफी प्रसन्न होंगे। परिवार वाले किसी समारोह में जा सकते हैं।
किसी नए शख्स से मुलाकात होगी। यह मुलाकात किसी समारोह में हो सकती है। आप दोनों का रिश्ता आगे बढ़ने वाला है। जल्दबाजी से बचना चाहिए।
हाल ही में आपने काफी धन खर्च किया है। आपका बजट बिगड़ गया है। आपको बचत करने पर ध्यान देना चाहिए। फालतू के खर्च से बचना होगा।
रात में देर तक बाहर ना रहें। आपकी तबीयत बिगड़ सकती है। परिवार वालों के साथ समय बिताएं। परिजनों के साथ उत्सव में हिस्सा लें।
वृश्चिक: आपको अपने दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है। आपकी वर्तमान दिनचर्या उचित नहीं है। आप काफी आलसी हो गए हैं। सुबह जल्दी जगने का प्रयास करें।
किसी नए शख्स से मुलाकात होगी। यह मुलाकात किसी यात्रा में हो सकती है। उस शख्स से आपका रिश्ता काफी आगे बढ़ेगा। आप काफी खुश होंगे।
आयात-निर्यात के क्षेत्र में लाभ होगा। बिजनेस के नए मौके मिलेंगे। इन्हें भुनाने के लिए तैयार रहें। किसी विदेशी पार्टनर से मदद मिलेगी।
सामान्य तौर पर आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मधुमेह के रोगियों को अपना विशेष ख्याल रखना होगा। आप दवाएं समय पर लेते रहें।
धनु: परिवार में खुशियों भरा माहौल होगा। परिवार के सदस्य एकजुट होंगे। आपकी उनसे ढेर सारी बातें होंगी। आप लोग कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे। आप दोनों कोई फिल्म देखने भी जा सकते हैं। इसे आप दोनों खूब एंजॉव करेंगे। इससे आपके रिश्ते में ताजगी आएगी।
आज के दिन आपका काफी धन खर्च होने वाला है। आप अपनों के लिए कुछ खरीददारी कर सकते हैं। इससे परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा।
पिछले दिनों आपने बाहर का काफी कुछ खाया है। इससे आपका पेट खराब चल रहा है। आपको हल्का भोजन लेने की जरूरत है। घर पर बना भोजन करें।
मकर: आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आप खुद को तनाव से मुक्त महसूस करेंगे। परिवार वालों का साथ मिलेगा। उनसे ढेर सारी बातें होंगी।
आप अपने पार्टनर को काफी मिस करेंगे। आपका पार्टनर अपने रिश्तेदार के यहां गया हुआ है। आपको बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है।
हाल के दिनों में आपका बिजनेस अच्छा चला है। आपकी अच्छी कमाई हुई है। आप काफी खुश हैं। आपको बाजार की जरूरतों को समझते रहना होगा।
आपको अपने खान-पान के ऊपर ध्यान देने की जरूरत है। अत्यधिक तला-भूना खाने से परहेज करना होगा। हरी सब्जी खाने की मात्रा बढ़ाएं।
कुंभ: अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। अकेले में रहना पसंद करेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। इससे आपके मन को काफी शांति मिलेगी।
आप अपने दिल की बातें साझा करने की सोच रहे हैं। आपको इस दिशा में सोच-समझकर कदम बढ़ाना चाहिए। सामने वाले शख्स के द्वारा ना करने पर निराश ना हों।
जो लोग कम्प्यूटर के क्षेत्र में कार्यरत हैं उन्हें आज लाभ होगा। यह लाभ आपको काफी प्रोत्साहित करेगा। यह आपकी मेहनत का ही फल है।
आपकी सेहत कुछ खराब हो सकती है। ठंडी चीजों के सेवन से दूर रहें। घर पर बना ताजा खाना खाएं। पानी लगातार पीते रहें। घर पर आराम करें।
मीन: किसी रिश्तेदार से मदद मिलेगी। आपका रुका हु्आ काम पूरा होगा। आप तनाव से मुक्त महसूस करेंगे। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।
पार्टनर से रिश्ता बिगड़ सकता है। कुछ गलतफहमी हो सकती है। क्रोध करने से बचने की जरूरत है। बातचीत से इसे सुलझाने का प्रयास करें।
वित्त के लिहाज से दिन अच्छा है। वित्तीय स्थिति मजबूत होने वाली है। धनलाभ के योग हैं। परिवार के साथ शॉपिंग करने जाएंगे। बच्चे काफी खुश होंगे।
आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। काम करने में मन लगेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा। उनके साथ खूब मस्ती होगी। तनाव दूर होगा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More