आप सांसद संजय सिंह ने पार्टी दफ्तर के नाम पर लिए मकान पर मालिक ने डाला ताला

0
राजधानी लखनऊ में आम आदमी पार्टी के कार्यालय में ताला लगने का सच सामने आ गया है। यहां के गोमतीनगर में राज्यसभा के सांसद संजय सिंह ने राकेश सिंह के नाम पर रहने के लिए मकान लिया था। मकान मालकिन का दावा है कि एग्रीमेंट खत्म होने के बाद भी वह मकान खाली नहीं कर रहे थे, इसी कारण हमने ताला लगा दिया है। लखनऊ में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का झूठ बेनकाब हो गया है। गोमतीनगर में इन्होंने राकेश सिंह के नाम पर रहने के लिए मकान लिया था।
इसके बाद वहां से पार्टी का पार्टी दफ़्तर चलाने लगे। उन्होंने पुलिस के मकान पर ताला लगाने की झूठी बात फैलाई। मकान मालकिन मीरा ने आज संजय सिंह के बड़े झूठ को बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा कि रेंट एग्रीमेंट खत्म होने के बाद भी संजय सिंह मकान खाली नहीं कर रहे थे। लगता है कि वह मकान पर कब्जा करना चाहते हैं।
मकान मालकिन मीरा ने कहा कि मेरे ऊपर पुलिस का कोई दबाव नहीं है। संजय सिंह तो लगातार झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने झूठ बोल कर राकेश सिंह के नाम पर मकान लिया था। इसके बाद आम आदमी पार्टी का कार्यालय खो दिया। हम पार्टी चलाने के लिए मकान नहीं देंगे। रेंट एग्रीमेंट खत्म होने के बाद भी वह मकान खाली नहीं कर रहे हैं, इतने बड़े नेता होकर भी लगता है मकान पर कब्जा करना चाहते हैं।
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर उनकी पार्टी कार्यालय में ताला डलवाने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि वह जन विरोधी दल नीतियों को बेनकाब करते रहेंगे, चाहे सरकार उन्हेंं गिरफ्तार कर ले। गोमतीनगर में रविवार को पार्टी कार्यालय न खुलने के कारण सांसद संजय सिंह ने सेवा निवृत्त आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह के आवास से मीडिया को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमारी पार्टी का कार्यालय तो बंद करा दिया लेकिन अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने से नहीं रोक पाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार कायराना हरकत न करें, फर्जी तरीके से जिलों में मुकदमे दर्ज कराकर आवाज दबाने की कोशिश न करे। मैं लखनऊ में ही हूं, मैं जुल्मी या अत्याचारी हूं तो गिरफ्तार कर जेल दें। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ पांच-छह जिलों में मुकदमा कराने वाले योगी
आदित्यनाथ सभी 75 जिलों के हर थाना में केस दर्ज करा दें। मगर हम सच बोलते रहेंगे। लखनऊ में भी संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज लखनऊ में भी आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महानगर निवासी अधिवक्ता अविनाश त्रिपाठी ने शनिवार रात इस बाबत हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी थी। जिस पर आज केस दर्ज किया गया है। हजरतगंज कोतवाली में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे और आपत्तिजनक टिप्पणी की मुकदमा धाराओं में दर्ज हुआ है।

लखनऊ राष्ट्रीय जजमेंट संवाददाता सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More