छात्राओं ने ‘Save Girl’ की आकर्षक रंगोली बनाकर की अपील

0
बलिया,। छात्राओं ने मन की कलाकृतियों को धरा पर उकेरा और आकर्षक रंगोली के माध्यम से ‘सेव द ग‌र्ल्स’ का संदेश देते हुए लोगों से बच्चियों के भ्रूण हत्या पर रोक लगाने की अपील की।

 

पिपरौली बड़ागांव स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बेटी बचाओ संबंधित रंगोली ही चर्चा का केंद्र रहा। रंगोली प्रतियोगिता में विद्यालय के चार ग्रुप हाउस की टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रत्येक ग्रुप मे जूनियर और सीनियर ग्रुप से अलग-अलग रंगोली बनाई गई। छात्रों ने रंगों के माध्यम से सेव ट्री, मयुर व कई तरह की रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
इस अवसर पर ¨प्रसिपल डा.जेआर मिश्र ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को अपना संस्कृति से जोड़े रखना है। इस तरह के आयोजन से जहां विद्यार्थियों की कला निखरती है,
वहीं उनमें एक दूसरे से बेहतर करने की प्रतिस्पर्धा जागृत होती है। रंगोली अवलोकन के दौरान विभिन्न विषयों पर बनाये गये रंगोली को देख उप प्रधानाचार्या शीला मिश्रा ने बच्चों को विलक्षण प्रतिभा का धनी बताते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
निर्णायक मण्डल में शामिल प्रियंका गुप्ता, प्रगति गुप्ता वं शिवांगी प्रिया ने कहा इस तरह के आयोजन से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है।
रंगोली प्रतियोगिता में शामिल होकर जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर खूब वाहवाही बटोरी।
इसमे पूरे कक्षा के बच्चों ने भाग लेकर अपनी-अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इस मौके पर आस्था, देवेश, खुशी, रिद्धि, न्याशा, एंजेल,
यह भी पढ़ें: नगर पालिका की करतूत, कूड़े के ढेर के बीच से होकर गंगा नहाने जाना लोगों की मजबूरी
अष्टोनिश आदि बच्चों ने बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य विषयों पर रंगोली बनाकर समाज को संदेश दिया।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More