चीन ने समुद्र के नीचे बनाई 288 फ़ीट गहरी सुरंग

0
चीन ने समुद्र के नीचे दुनिया की सबसे गहरी सुरंग बना डाली है। 8.1 किमी लंबी इस सुरंग का 3.49 किमी हिस्सा समुद्र के नीचे है।

 

88 मीटर गहरी सुरंग क्विंगदाओ शहर के जिओझाऊ खाड़ी में बनी है। वर्तमान में यह चीन की समुद्र के नीचे बनी सबसे लंबी और गहरी सुरंग है।
हांगकांग, मकाऊ और झुहाई को जोड़ने वाले समुद्र पर बने दुनिया के सबसे लंबे पुल तैयार होने के एक महीने के भीतर चीन ने इसे भी बना लेने की घोषणा कर दी है।
पूर्व में अपनी कई सफल योजनाओं से दुनिया को चौंका चुके चीन को इस सुरंग को बनाने में काफी मशक्कत उठानी पड़ी।
सुरंग के प्रोजेक्ट मैनेजर के मुताबिक समुद्र के नीचे 290 फीट पर दबाव बहुत था, जिसमें काम करना बहुत आसान बात नहीं थी।
प्रति वर्ग मी यह दाब 300 कारों के वजन के बराबर था। प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच यह उपलब्धि अहम है।
यह परियोजना क्विंगदाओ के एक नंबर मेट्रो लाइन का हिस्सा है। शहर की आबादी 90 लाख है। जर्मनी के उपनिवेश रहे इस शहर को चीन की बीयर राजधानी भी कहते हैं।
37 मील लंबी सबवे लाइन में 23 स्टाप हैं। 2020 में यहां मेट्रो चलने लगेगी। अभी लोगों को जिओझाऊ खाड़ी घूमकर जाना पड़ता है। जिसमें वक्त ज्यादा लगता है। मेट्रो चलने के बाद यह पूरा रास्ता छह मिनट में तय किया जा सकेगा।
तुर्की की बॉसफोरस खाड़ी में बनी मरमारय सुरंग को इससे पहले समुद्र के नीचे सबसे गहरी होने का तमगा हासिल था।
यह 55 मीटर (180 फीट) से अधिक गहरी है। 13.6 किमी (8.5 मील) लंबी यह सुरंग
यह भी पढ़ें: नोटबंदी में रोजगार गंवाने वालों का सहारा ‘समर्थन’ योजना
बॉसफोरस खाड़ी के नीचे गुजरते हुए इस्तांबुल के दोनों किनारों पर एशिया और यूरोप को जोड़ती है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More