तेज रफ्तार टूरिस्ट बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलटी,40 घायल

0
कानपुर,। तेज रफ्तार टूरिस्ट बस एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज के तिर्वा कोतवाली अंतर्गत फगुआ भट्टा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बस में सवार 65 यात्रियों में 40 जख्मी हो गए।

 

घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से 24 को लखनऊ व कानपुर रेफर कर दिया गया। बस में सवार यात्री नेपाल और बिहार के थे। वे छह पूजा पर अपने घर लौट रहे थे।
शुक्रवार तड़के 3.30 बजे तेज रफ्तार टूरिस्ट बस दिल्ली से बिहार जाते वक्त डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में 40 यात्री जख्मी हो गए।
जानकारी पाकर पुलिस मौक पर पहुंची और घायलों को बस से बाहर निकाल कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद 24 घायलों को गंभीर हालत में कानपुर और लखनऊ रेफर कर दिया गया।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने हादसे की जानकारी जिला प्रशासन को दी। तहसील प्रशासन ने रिपोर्ट तैयार कर नेपाल दूतावास में सूचना भेजने की बात कही है।
क्षेत्राधिकारी सुबोध जयसवाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों कर बेहतर उपचार कराया जा रहा है।
-मनोज देवी पत्नी लोरिक यादव निवासी किथसीना थाना जिलोरिवा जिला गोपालगंज बिहार
-बबिता देवी पत्नी जगपाल यादव निवासी किथसीना थाना जिलोरिवा जिला गोपालगंज बिहार
-सुभाष यादव पत्नी धर्मेंद्र यादव निवासी किथसीना थाना जिलोरिवा जिला गोपालगंज बिहार
-उपेंद्र साह पुत्र बीरबल निवासी आदमी नगर थाना मोहम्मदपुर जिला गोपालगंज बिहार
-धर्मेंद्र साह पुत्र बीरबल निवासी आदमी नगर थाना मोहम्मदपुर जिला गोपालगंज बिहार
-अनूप पुत्र बीरबल निवासी आदमी नगर थाना मोहम्मदपुर जिला गोपालगंज बिहार
-सविता देवी पत्नी बीरबल निवासी आदमी नगर थाना मोहम्मदपुर जिला गोपालगंज बिहार
-प्रमोद पंडित पुत्र राम जी पंडित निवासी शीतल पट्टी थाना चिरईना जिला मोतिहारी बिहार
-शीला देवी वाइफ आफ प्रमोद निवासी शीतल पट्टी थाना चिरईना जिला मोतिहारी बिहार
-नेहा पुत्री प्रमोद पंडित निवासी शीतल पट्टी थाना चिरईना जिला मोतिहारी बिहार
-श्री कुमारी पुत्री प्रमोद पंडित निवासी शीतल पट्टी थाना चिरईना जिला मोतिहारी बिहार
-अनुराधा पत्नी सीता राम निवासी मोगली थाना किशनपुर जिला सिपोल बिहार
-अरविंद तिवारी पुत्र चंद्रमा तिवारी निवासी खत्री महानंद थाना मनुराज जिला मुजफ्फरपुर बिहार
-अखिलेश तिवारी पुत्र चंद्रमा तिवारी निवासी खत्री महानंदा थाना मनुराज जिला मुजफ्फरपुर बिहार
-राजन तिवारी पुत्र अरविंद तिवारी निवासी खत्री महानंदा थाना मनुराज जिला मुजफ्फरपुर बिहार
-हेमंत कुमार पुत्र अखिलेश तिवारी निवासी खत्री महानंदा थाना मनुराज जिला मुजफ्फरपुर बिहार
-गुंजन कुमार पुत्र अखिलेश तिवारी निवासी खत्री महानंदा थाना मनुराज जिला मुजफ्फरपुर बिहार। 
यह भी पढ़ें: आधार मजबूत करने और रूठों को मनाने में जुटी BSP

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More