11 November 2018, आज का राशिफल

0
मेष: आज के दिन आप खूब मेहनत करेंगे। काम में मन लगाकर उसे पूरा करने में जुटे रहेंगे। आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्य में सफलता मिलने से खुशी होगी। आज आपको अपनी लव लाइफ के बारे में कोई फैसला करना पड़ सकता है। आपके संबंधों के लिए यह फैसला बहुत मायने रखेगा। आप सोच-समझकर ही फैसला करें।
आपकी नौकरी सही चलेगी। आपके सामने आ रही परेशानी दूर होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप बस अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए कसरत पर ध्यान दें।
वृषभ: आपको परिवार की चिंता रहेगी। आज आप किसी नए काम की शुरूआत करने से बचें। खान-पान का ध्यान रखें।
आज आपकी लव लाइफ में परेशानी आ सकती है। पुराने पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। पति-पत्नी के बीच तालमेल रहेगा।
आपको ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में तरक्की होगी। साथ ही आपकी इनकम में इजाफा होगा। यदि आपकी उम्र ज्यादा है तो आपको घुटनों में दर्द हो सकता है। आप सुबह-शाम घूमना शुरू करें।
मिथुन: आज आपका दिन मौज-मस्ती के साथ बीतेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी। उनके साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। आज आपको वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपके लिए आज का दिन होगा। आप संबंध मजबूत होंगे। प्यार बढ़ेगा।
आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने काम में लगे रहिए। आपको नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। काम अधिक होने से तनाव हो सकता है। आप बीच-बीच में थोड़ा आराम करें। काम के अलावा खुद पर भी ध्यान दें।
कर्क: आज आपका दिन आनंददायक रहेगा। आपको परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपके खर्च इनकम के हिसाब से होंगे। आज लव लाइफ में तालमेल बना रहेगा। पार्टनर आपकी बातों को समझ सकेगा। पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होगा।
नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आगे आगे बढ़ेंगे। बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा। संतान पक्ष के सहयोग से इनकम में इजाफा होगा। मेहनत अधिक करने से आपके बदन में दर्द हो सकता है। आज आप घर पर पूरा आराम करें, जिससे आप आगे जाकर फिर से अच्छा काम कर सकें।
सिंह: आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर परिवार में शांति रहेगी। आपको अच्छा समाचार मिल सकता है। जोखिम लेने से बचें। आज पार्टनर की कोई बात आपको परेशान कर सकती है। शांति से बात को समझने की कोशिश करें। अपना मूड ठीक रखने का प्रयास करें। आज का दिन कारोबारी के लिए अच्छा साबित होगा। आपको पार्टनरशिप से लाभ मिल सकता है। नए काम से लाभ मिल सकता है।
आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप कसरत करते रहिए। आप स्वास्थ्य में थोड़ी सावधानी बरतें ताकि आप किसी पुरानी बीमारी से बच सकें।
कन्या: आज आपको संतान पक्ष की चिंता परेशान कर सकती है। शारीरिक तथा मानसिक रुप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। परिवार में अशांति हो सकती है। आज आपकी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है, इसलिए सोच-समझकर ही बोलें। खुद पर नियंत्रण रखें। बात को बढ़ाने का प्रयास ना करें।
आप बढ़िया काम कर रहे हैं। आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आप बहुत दिन से केवल अपने काम में ही व्यस्त थे। इसलिए अब सब भूल कर जीवन का आनंद उठाइये। आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। आप खाने के बाद घूमने की आदत जरूर बना लें।
तुला: आज घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। आप आप नया काम शुरू कर सकते हैं। आपको विदेश से खुशखबरी मिल सकती है। आज आपके लव रिलेशनशिप में मतभेद हो सकती है। हो सकता है पार्टनर आपसे अलग हो जाए। आज आप अकेलापन महसूस करेंगे। पार्टनर से बहस ना करें।
करियर के लिए आज का दिन अच्छा होगा। आज आपको नौकरी मिल सकती है। कहीं से आपको खुशखबरी भी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
आज आपके साथ दुर्घटना हो सकती है। रोड़ पर चलते समय सावधानी बरतने की जरूरत हैं। यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो इसे टाल दें।
वृश्चिक: आज आपको वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। विचारों पर नकारात्मकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज जो लोग पार्टनर को प्रपोज करने की सोच रहे हैं वो कर सकते हैं, प्रेमी आपका प्रपोजल स्वीकार कर सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आपको कारोबार में सावधान रहने की आवश्यकता है। आप पार्टनरशिप में काम करने से बचें। वरना पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। सेहत के मामले में सावधानी बरतें। मौसम के बदलाव के कारण गले में परेशानी हो सकती है। पुराने दर्द से राहत मिलेगी।
 धनु: आज आपका काम समय के साथ पूरा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज स्वजनों से मुलाकात होगी। काम में मन लगेगा। आज आप पार्टनर पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आज कुछ रिलेशनशिप में बदलाव हो सकता है। आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। पति-पत्नी के रिश्तों में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं।
आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। जल्दबाजी में फैसला ना करें। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। कोल्ड से बचकर रहें। माता का ख्याल रखें। संतान पक्ष की सेहत ठीक रहेगी।
मकर: आज सामजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आप प्रेमी से अपने दिल की बात कह सकते हैं। आज प्रेमी आपकी बात स्वीकार कर सकता है। लव लाइफ में रोमांस रहेगा। आज दफ्तर में माहौल ठीक रहेगा। अफसरों का सहयोग मिलेगा। अटके काम पुरे होंगे।। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।
आप बाहर का खाने से परहेज करें। आपको पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। इससे बचने के लिए तला भुना ना खाएं।
कुंभ: आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। आज नया काम शुरू करने के लिए समय शुभ है। कारोबारी को विशेष लाभ मिल सकता है। मेल-जोल बढ़ेगा। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर से रोमांस करने का मौका मिलेगा। आज सिंगल लोग प्यार का इजहार कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आपको लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष लाभ लेकर आएगा।
सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें।
मीन: आपको नौकरी में सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। घर में मेहमान आ सकते हैं। आज विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है।
आज आपको प्यार में सफलता मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें। अपनी बात सोच-समझकर शेयर करें। आपकी किसी बात से पार्टनर परेशान हो सकता है। सिंह राशि के लोग किसी को प्रपोज कर सकते हैं। आज आपको नई जिम्मेदारी मिलेगी। आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा। करियर में तरक्की के योग है। अटके काम पूरे होंगे। आज आपकी सेहत में सुधार होगा। आपको पुराने रोग से राहत मिल सकती है। माता की सेहत में सुधार होगा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More