पीड़ितों की मदद करने के बजाय अपराधियों का संरक्षण कर रही है यूपी सरकार – राहुल गांधी
हाथरस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला तेज करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि अपराधियों को सलाखों के पीछे डालने की बजाय अधिकारी पीड़ितों को परेशान कर रहे हैं। कांग्रेस ने इस मामले में सोशल मीडिया पर मुहिम चलाई है, जिसमें लोगों खासकर महिलाओं से हाथरस पीड़िता के पक्ष में आवाज उठाने की अपील की है।
हुल गांधी ने ट्वीट किया, हाथरस मामले में सरकार का रवैया अमानवीय और अनैतिक है। अधिकारी पीड़ितों की मदद की बजाय अपराधियों को बचाने में जुटी है। आइए बदलाव के लिए कदम उठाएं। देश में महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें। उत्तर प्रदेश की सरकार अपना काम नहीं कर रही है, इसलिए हमें वहां जाने से रोका गया। इसमें उनके हाथरस दौरे को भी दिखाया गया है।