भाजपा एक खतरनाक पार्टी हो सकती है: रजनीकांत

0
चेन्नई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए रजनीकांत ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान जब नोटबंदी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘नोटबंदी का फैसला ठीक तरह से लागू नहीं किया गया और
हमें इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करने की जरुरत है।’ बता दें कि बीते 8 नवंबर को ही नोटबंदी हुए 2 साल पूरे हुए हैं। विपक्षी पार्टियां भी सरकार के इस फैसले के खिलाफ जगह जगह विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।
सुपरस्टार रजनीकांत के एक वक्त भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगायी जी रहीं थी। उस दौरान रजनीकांत खुलकर भाजपा सरकार की नीतियों का समर्थन करते नजर आते थे। रजनीकांत ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले का भी खुलकर समर्थन किया था।
लेकिन अब जब रजनीकांत खुद अपने बलबूते राजनीति में दस्तक दे रहे हैं, तब आश्चर्यजनक तौर पर रजनीकांत ने नोटबंदी के फैसले को लेकर सरकार की आलोचना की है।
रजनीकांत से जब इस बारे में सवाल किया गया कि विपक्षी पार्टियां आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो रही हैं तो इस पर आपका क्या कहना है? इस सवाल पर सुपरस्टार रजनीकांत ने जो जवाब दिया उसने सभी को चौंका दिया, उन्होंने कहा कि
भाजपा एक खतरनाक पार्टी हो सकती है! रजनीकांत ने कहा कि “यदि सभी विपक्षी पार्टियां ऐसा सोचती हैं कि भाजपा एक खतरनाक पार्टी है और इसी लिए वो सभी भाजपा के खिलाफ एकजुट हो रही हैं तो फिर वह पार्टी ऐसी होगी।”
बता दें कि तमिल राजनीति के दो बड़े चेहरे एम. करुणानिधि और जे. जयललिता के निधन के बाद राज्य की राजनीति में एक शून्य पैदा हुआ है। अब माना जा रहा है कि सुपरस्टार रजनीकांत इस शून्य को भरना चाहते हैं।
इसी लिए बीते साल उन्होंने राजनीति में उतरने का ऐलान किया था। अब आगामी 12 दिसंबर को अपने जन्मदिन पर रजनीकांत अपनी राजनैतिक पार्टी के नाम की घोषणा कर सकते हैं। वहीं लोगों का एक धड़ा मानता है कि
यह भी पढ़ें: बनारस में वृद्ध की लाश पर चादर डाल कर आठ दिन से बैठी थी पत्नी और साली
रजनीकांत के राजनीति में आगमन को भगवा पार्टी का परोक्ष समर्थन प्राप्त है। लेकिन रजनीकांत के नोटबंदी पर दिए गए ताजा बयान ने तमिलनाडु की राजनीति को थोड़ा सा उलझा दिया है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More