लखनऊ: पुलिस प्रताड़ना से तंग महिला ने विधान भवन के सामने खाई नींद की गोलियां

0
लखनऊ के विधान भवन के सामने पुलिस प्रताड़ना से तंग एक महिला ने नींद की गोलियां खा ली जिससे हड़कंप मच गया। विधान भवन की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने महिला को हिरासत में लिया।
नींद की गोलियां खा लेने की जानकारी पर महिला को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
महिला ने अपना नाम बेबी खान बताया है। वह राजाजीपुरम् की रहने वाली है। उसने नाका पुलिस पर खुद को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More