नगर पंचायत महोना में महिला सशक्तिकरण जागरूकता रैली का किया गया आयोजन

0
महोना, लखनऊ। नगर पंचायत महोना में शनिवार को मिशन शक्ति (महिला सशक्तिकरण) कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन बेटी बचाव बेटी पढ़ाव एवं शिक्षा हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
महिलाओं के सशक्तिकरण के अंतर्गत आयोजित जागरूकता रैली का नेतृत्व सभासद प्रवीण मौर्या एवं सभासद रजनी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस जागरूकता रैली में चंद्रशेखर आज़ाद इण्टर कॉलेज की बालिकाओं, स्वच्छता समिति की महिला सदस्यों, आंगनबाडी कार्यकत्रियों महिला सामाजिक कार्यकर्ता एवं महिला सफाई कर्मचारियों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया।
रैली मे छात्राएं विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थी, और साथ मे देश के गौरव की है बात महिला सशक्तिकरण की है शुरुआत जैसे नारे लगा रही थी।
महिलाओं को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष एन इशरत बेग ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों एवं अपनी शक्ति को पहचानने का कार्य करे आज के युग मे महिलाएं किसी भी कार्य मे पुरुषों से पीछे नही है यदि समाज मे कही भी महिलाओं पर किसी भी प्रकार का कोई अत्याचार हो तो उसके वीरुद्ध महिलाओं को आगे आकर आवाज़ उठानी चाहिए। कार्यक्रम में सभासद अजय मिश्र, राजेन्द्र वर्मा व नगर पंचायत महोना के अन्य संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।
महेंद्र मिश्रा की रिपोर्ट

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More