RSS पर कांग्रेस विधायक की विवादित टिप्पणी, बताया आतंकवाद का प्रतीक

0
मध्यप्रदेश में कांग्रेस से विधायक सुंदरलाल तिवारी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आरोप लगाते हुए कहा कि संघ अपने किसी भी कार्यक्रम में भारत का झंडा नही लगाता। इससे ये जाहिर होता है कि इसकी गतिविधियां संदिग्ध है।
उन्होंने कहा कि यह संगठन सामाजिक घृणा और धर्म के नाम पर नफरत फैला रहा है। देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल उत्पन्न किया जा रहा है। अपनी शाखा में देश का झंडा ना फहराना आतंकवाद का प्रतीक है।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के विधायक सुन्दरलाल तिवारी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर विवादित टिप्पणी की है। विधायक ने संघ को आतंकवाद का प्रतीक बताया है।
प्रदेश की रीवा जिले की गुढ़ विधानसभा से कांग्रेस विधायक सुन्दरलाल तिवारी ने सोमवार को अपने निवास स्थान में प्रेसवार्ता आयोजित करके संघ के खिलाफ विवादित बयान दिया। सुंदरलाल तिवारी अक्सर अपने विवादित बयानों से सुर्ख़ियों में बने रहते है। इसके पूर्व उन्होंने रीवा जिले में एक सभा के दौरान कहा था कि अधिकारी सरकार के पालतू कुत्ते होते है।

सुंदरलाल तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर अपने वचन पत्र में दिया है, वह बहुत ही अच्छा है। वे इसका समर्थन करते है।
कांग्रेस ने अपने वचनपत्र में मध्यप्रदेश में सरकार बनने पर शासकीय परिसरों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाएं लगाने पर प्रतिबंध लगाने तथा शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को शाखाओं में जाने की छूट संबंधी आदेश निरस्त करने का वादा किया है।
रीवा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सुंदरलाल तिवारी ने कहा कि जिले में मादक पदार्थ का कारोबार उफान पर रहा है। गली-गली मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है। पुलिस इसकी रोकथाम में नाकाम है।
जाहिर उनके द्वारा संघ पर दिए गए बयान के बाद राजनीति तेज होनी है लेकिन इसके पहल ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने इससे किनारा कर लिया है।
यह भी पढ़ें: टीपू जयंती का विरोध करने वाला पत्रकार नफरत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार
फिलहाल इस मुद्दे पर अभी विधायक सुंदरलाल तिवारी का कोई बयान नहीं आया है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More