जम्मू,। एक विमान में आई तकनीकी समस्या से वह रनवे से टेक ऑफ नहीं कर सका। विमान के पायलट ने यह भांप लिया और जहाज रनबे पर ही रोक दिया। करीब एक घंटे के बाद विमान दोबारा उड़ान भरा और दिल्ली रवाना हुआ।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से आया स्पाइसजेट का विमान एसजी-964 जम्मू पहुंचा। जम्मू से यह श्रीनगर रवाना हुआ। श्रीनगर से यह वापस जम्मू आया।
यहां से इस विमान को मंगलवार दोपहर 03:20 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। जैसे ही यह विमान रनवे पर दौड़ा तो टेक ऑफ करने के लिए करने प्रेशर नहीं बन सका। इसकी वजह से टेक ऑफ नहीं हुआ।
पायलट ने इसे रनवे पर ही रोक दिया। इसके बाद इंजीनियरों की टीम ने इसकी तकनीकी समस्या को दूर किया और एक घंटे देरी से इस विमान ने 05.20 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
हालांकि एक जानकारी यह भी आ रही है कि जम्मू से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी समस्या आई। यह फ्लाइट 02:45 बजे जम्मू से श्रीनगर जानी थी, जो एक घंटे के बद रवाना हुई।
बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में 100 से अधिक यात्री सवार थे। शाम पौने चार बजे यह विमान श्रीनगर के लिए उड़ान भर सका। जिसके सभी यात्री सुरक्षित हैं।
डायरेक्टर जम्मू एअरपोर्ट डी.के.गौतम ने बताया कि कई बार पायलट टेक ऑफ नहीं कर पाता है।