अम्बेडकरनगर : भूमि विवाद में गोली चलने से महिला सहित दो घायल, पहले भी हुआ था जानलेवा हमला

0
अम्बेडकरनगर: खेत में जानवरों को खिलाने के लिए चरी काट रही महिला पर फायरिंग कर जानलेवा हमला हुआ जिसमें महिला सहित एक अन्य युवक घायल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग जमकर कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग किया।
मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर गनेशपुर के पास का बताया जा रहा है जहां खेत मे जानवरों के लिए चरी काट रही 35 वर्षीय महिला किरन पत्नी सुरजन पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर जान लेवा हमला किया जिसमें महिला के सर को छूती हुई गोली निकली और पास ही खड़े सोनू वर्मा पुत्र हरिराम को भी गोली का छर्रा लगा।
दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग जाम कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग किया। जानकारी के अनुसार गत छ माह में तीसरी बार जानलेवा हमला हुआ है। मामला पांच बीघा जमीन से जुड़ा बताया जा रहा है।
ज्ञान चन्द राष्ट्रीय जजमेंट संवाददाता, लखनऊ

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More