एक दूजे के हुए दीपिका और रणवीर

0
रणवीर और दीपिका ने इटली के लेक कोमो में कोंकणी रीति रिवाजों के साथ शादी कर ली है। रणवीर और दीपिका अपने पूरे परिवार के साथ इटली पहुंचे हुए हैं। महीने भर पहले ही रणवीर दीपिका की शादी की तैयारियां शुरू हो गई थीं। रणवीर और दीपिका ने 2 नवंबर को नंदी पूजा की थी।
इसके बाद रणवीर दीपिका की हल्दी की रस्म 4 नवंबर को की गई थी। दीपिका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की गई थीं।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोँण की शादी का उनके फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। फैन्स का ये इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि रणवीर और दीपिका शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
ऐसे ही फैन्स को उम्मीद थी कि रणवीर दीपिका की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आएंगी। लेकिन इस रॉयल शादी को बेहद प्राइवेट तरीके से निपटाया जा रहा है। ‘दीपवीर’ के फैन्स फिलहाल पलकें बिछाए सोशल मीडिया पर शादी के बाद रणवीर-दीपिका की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।
लेकिन टाइट सिक्योरटी की वजह से शादी के वेन्यू से दीपवीर की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल नहीं हुई है। हालांकि सोशल मीडिया पर शादी के वेन्यू की तस्वीरें फैन पेज द्वारा सामने आ रही हैं।
कोंकणी के बाद दीपिका रणवीर की शादी सिंधी तरीके से भी होगी। इसके बाद ‘दीपवीर’ की शादी के दो ग्रैंड रिसेप्शन रखे जाएंगे। एक रिसेप्शन मुंबई में होगा और दूसरा बेंगलूरु में होगा।
यह भी पढ़ें: GSAT-29 सैटेलाइट का इसरो ने किया सफल लॉन्‍च
खबर है कि शादी के बाद रणवीर दीपिका पादुकोण के ‘प्रभादेवी’ अपार्टमेंट में शिफ्ट होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर और दीपिका अपनी शादी के बाद नया फ्लैट खरीदेंगे। ऐसे में फिलहाल रणवीर दीपिका के साथ उनके फ्लैट में रहेंगे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More