रूस में आज भी सुरक्षित है 96 साल पहले मर चुके लेनिन की डेड बॉडी

0
रूसी क्रांति के सबसे बड़े चेहरे व्लादीमीर लेनिन की अगुवाई में ही रूस जार शासन से मुक्त हुआ था। उनके ही नेतृत्व में रूसी क्रांति के बाद साल 1922 में सोवियत संघ की स्थापना हुई और बाद में ये विश्व की महाशक्तियों में शामिल हुआ। लेकिन क्या आपको ये बात पता है कि 96 साल पहले मर चुके लेनिन की डेड बॉडी अभी तक रूस में सुरक्षित रखी हुई है। लोग ऐसा भी कहते हैं कि लेनिन का मृत शरीर सालों-साल के बाद भी ज्यादा तरोताजा होते जा रहा है।
लेनिन के निधन के बाद से अबतक कई पीढ़ियां गुजर चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उनके शव को अच्छे तरीके से रखने के लिए रूसी वैज्ञानिकों ने काम किया है। ऐसे में लेनिन का शव ना केवल अच्छा दिखता है, बल्कि उसमें ताजगी भी नजर आती है। उनके शव को देखकर एक बार ऐसा लगता है कि वे मरे नहीं बल्कि जीवित हैं।कहा जाता है कि मास्को में एक इंस्टीट्य़ूट है, जो बॉयो केमिकल तरीके से लेनिन के शव को ताजा बनाए रखने पर काम करता है।
इस इंस्टीट्यूट में पांच से छह लोगों का कोर ग्रुप है, जो इसी पर काम करते हैं। इसमें एनटोमिस्ट यानी शरीर की आतंरिक संरचना के विशेषज्ञ और सर्जन के साथ बॉयोकेमिस्ट शामिल हैं। इस ग्रुप की जिम्ममेदारी है कि लेनिन की डेड बॉडी हमेशा बेहतर स्थिति में रहे।
लेनिन के शव पर काम कर रहे विशेषज्ञों को ध्यान रखना होता है कि संरक्षित शव की फिजिकल फॉर्म बेहतर रहे, उसका लुक, आकार, वजन, रंग और अंगों की फ्लैक्सिबिलिटी बरकरार रहे। इसके लिए विशेषज्ञ क्वासीबॉयोलॉजिकल साइंस का इस्तेमाल करते हैं, जो दूसरे शव लेपन तरीकों से अलग है। इस प्रक्रिया के दौरान विशेषज्ञ कई बार शरीर के कुछ हिस्सों की त्वचा प्लास्टिक या अन्य पदार्थों से बदल भी देते हैं, जिससे शव पुराने समय की तुलना में बदलता रहता है।
लेनिन की मौत से तीन महीने पहले साल 1923 में एक गोपनीय बैठक हुई। इस बैठक में ये तय किया जाना था कि मौत के बाद लेनिन के शव को लेकर क्या रणनीति होगी। इतिहासकारों के मुताबिक, सत्ता पर काबिज जोजेफ स्टालिन का प्रस्ताव था कि लेनिन का शव आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जाए।हालांकि, सोवियत संघ और  रूस के विज्ञान के तरीकों का कमाल है कि जिस प्रक्रिया में लेनिन के शव की देखरेख होती है और उसकी त्वचा में बदलाव किया जाता रहा है, उससे चमक और ताजगी कहीं ज्यादा बढ़ चुकी है। इसके लिए रूस हर साल बहुत मोटी रकम खर्च करता है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More