उपचुनावों मे भाजपा का प्रदर्शन देख जनता एवं कार्यकर्ता दोनों को बधाई- सीएम योगी

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा को अपना अमूल्य आशीर्वाद देने के लिए जनता जनार्दन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं, जिनके परिश्रम की पराकाष्ठा के परिणाम स्वरूप प्रदेश की सात में से छह सीटों पर कमल खिला है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार और संगठन एक टीम के रूप में कार्य कर रही है। कोरोना काल में जनता को बचाने के लिए सरकार के स्तर पर किए गए प्रयास हों या फिर संगठन ही सेवा है, इस संकल्प के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जो शानदार कार्य किया है, आज उसका परिणाम उपचुनाव के परिणाम के रूप में सभी के सामने आया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 2017 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनावों के अपने प्रदर्शन को दोहराया है। यह संकेत हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि जनता के आभार व्यक्त करता हूं कि वे मतदान के लिए आगे आए। उन्होंने पूरी टीम को इस जीत के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पूरे देश मे शानदार प्रदर्शन किया है।

बिहार में सभी कयासों को दूर करते हुए और उपचुनावों के परिणाम ने फिर साबित कर दिया है कि मोदी है तो मुमकिन है। वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा के साथ ही समाज के हर तबके की चिंता को लेकर उठाये गए कदमों पर जनता ने मुहर लगाई है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि योगी-मोदी की लोकप्रियता के चलते और पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के परिश्रम के चलते शानदार परिणाम मिला है। भाजपा के कार्यकर्ता जानदार और शानदार हैं। कार्यकर्ताओं को मैं नतमस्तक होकर प्रणाम करता हूं। योगी जी ने 24 घंटे परिश्रम कर प्रदेश के हर नागरिक की चिंता की। बिहार की जीत के लिये भी केंद्रीय नेतृत्व को बधाई।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More