गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का 77 वर्ष की उम्र में निधन

0
गोवा की पूर्व राज्यपाल और प्रतिष्ठित साहित्यकार मृदुला सिन्हा का बुधवार को निधन हो गया। वह 77 बरस की थीं। 27 नवंबर 1942 को बिहार के मुजफ्फरपुर में जन्मी मृदुला सिन्हा शुरू से जनसंघ से जुड़ी रही हैं। उनकी गिनती बीजेपी के प्रभावी नेताओं में की जाती थी। वह एक सफल राजनीतिज्ञ के अलावा एक सफल लेखिका भी रहीं हैं। मृदुला सिन्हा गोवा की पहली महिला राज्यपाल थीं। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मृदुला सिन्हा जी को जनता की सेवा के लिए उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। वह एक कुशल लेखिका भी थीं, जिन्होंने साहित्य के साथ-साथ संस्कृति की दुनिया में भी व्यापक योगदान दिया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।’
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- मृदुला सिन्हा जी का निधन बहुत दुःखद है | वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘गोवा की पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता मृदुला सिन्हा जी का निधन बहुत दुःखद है। उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया। वह एक निपुण लेखिका भी थी, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शान्ति।’

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More