प्रयागराज : फ़िल्मी स्टाइल में प्रेमी की शादी में पहुंची प्रेमिका, जमकर किया हंगामा, किया बड़ा खुलास…..

0

प्रयागराज से महाराजपुर के एक गांव आई बरात में फिल्मी अंदाज में ड्रामा हो गया। दूल्हा गुरुवार को बरात लेकर लड़की वालों के दरवाजे पहुंच गया था, तभी वहां पहुंची एक युवती ने हंगामा शुरू कर दिया। बताया कि वह दूल्हे की प्रेमिका है। दिल्ली में दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे।

पूरी कहानी सुन दुल्हन ने भी शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बरात को बैरंग लौटना पड़ा। प्रयागराज के  क रेली से मनोज कुमार की बरात महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव आई थी। मनोज दिल्ली की एक कंपनी में काम करता था। लड़की पक्ष बारात के स्वागत की तैयारी में था कि एक युवती चार अन्य लोगों के साथ कार से पहुंची।

खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताकर हंगामा करने लगी। इसी बीच बरात भी दरवाजे पर पहुंच गई। आरोप है कि युवती को देख दूल्हे ने भागने का भी प्रयास किया, लेकिन युवती ने उसे पकड़ लिया। युवती ने बताया कि प्रयागराज में मनोज के घर के पास ही उसका मकान है। दोनों का चार सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मनोज ने उसकी नौकरी भी अपनी कंपनी में लगवा ली थी।

इसके बाद से दोनों दिल्ली में लिव एंड रिलेशनशिप में रह रहे थे। कुछ दिन पहले मनोज पिता की तबीयत खराब होने की बात कहकर प्रयागराज आ गया था। दो दिन पहले ही उसे पता चला कि मनोज की 26 नवंबर को शादी है। जब वह उसके घर पहुंची तो बरात निकल चुकी थी। इसके बाद वह यहां पहुंची।

सुबह तक चली पंचायत, बरात को बंधक बनाने की उड़ी अफवाह

युवती के हंगामे के बाद शुक्रवार सुबह चार बजे तक दोनों पक्षों में पंचायत चली। इधर युवती की बात सुनने के बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। पंचायत के बाद दूल्हे के परिवार वालों ने लड़की पक्ष को गोद भराई से लेकर अभी तक का सारा खर्च को वापस कर दिया। इस दौरान किसी ने बरात को बंधक बनाने की अफवाह भी उड़ा दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही मामला रफादफा हो चुका था।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More