कांग्रेसियों ने देहरादून में निकाला जुलूस, पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेताओं को किया गिरफ्तार

0
देहरादून। कृषि बिलों को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों के भारत बंद के दौरान कांग्रेस ने राजधानी देहरादून स्थित घंटाघर में सड़क पर धरना दिया। जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व कांग्रेसियों द्वारा पलटन बाजार को शांतिपूर्ण तरीके से बंद कराया गया। इसी के साथ पैदल मार्च भी निकाला
और घंटाघर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। एसपी सिटी श्वेता चौबे के नेतृत्व में पुलिस ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की तथा काफी मशक्कत के बाद घंटाघर पर लगा जाम खुलवाया।

report-ऐजाज हुसैन
ब्यूरो चीफ उत्तराखंड

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More