बारातियों से भरा चौपहिया वाहन कुऐ में गिरा, 6 लोगों की मौत

0

महोबा 9 दिसम्बर। बरातियों से भरा एक चौपहिया वाहन बिना मुडेर के कुए में जा गिरा जिसमें 6 लोगों की मौत हुयी है और तीन लोगों को बचा लिया गया है वाहन में 9 बाराती सवार थे। घटना मध्य प्रदेश के महाराजपुर के दिवान जू के पुरवा की है। रात 11 बजे हुये हादसे की खबर मिलते ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंच गयी और उसने छह लोगों के किये से शव निकाले, तीन लोगों को बचाया गया है हादसे का शिकार हुआ वाहन को भी निकाल लिया है। जिले के चरखारी कोतवाली के स्वासा माफ गांव से दिवान जू के पुरवा बारात गयी थी जहां यह दुःखद हादसा हुआ है, और खुशी का माहौल गम में बदल गया है।

चरखारी कोतवाली के स्वासा माफ गांव निवासी लखन अहिरवार के पुत्र मनोज की बारात पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के महाराजपुर थाना के दीवान जू के पुरवा मंगलवार को गयी थी। बारात में तमाम बाराती चौपहिया वाहन से पहुंचे थे। सभी के चेहरों में बारात की खुशियां स्पष्ट झलक रही थी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। बारात दीवान जू का पुरवा सकुशल पहुंच गयी और बाराती जनवासे में एक-एक कर पहुंचने लगे।

इस बीच बारात में शामिल एक चौपहिया वाहन मुडेरविहीन कुऐ में जा गिरा इस पर 9 बाराती सवार थे। जिनमें से 6 बारातियों की मौत हो गयी है मरने वालों में सत्यपाल सिंह 40, घनश्याम 55, कुलदीप 22, रामरतन 37, राजू 37 और पनवाड़ी निवासी रामाधीन शामिल है। जबकि खबर लगते ही मौके पर महाराजपुर पुलिस पहुंच गयी और उसने कुऐ में डूबे तीन बारातियों को सकुशल निकाल लिया है उन्हें चोटे आयी है उपचार के लिऐ निकट के स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करा दिया गया है।

सूबे के मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया दुःख
0

मृतक परिवारों को दो-दो लाख रुपये दिये जाने की घोषणा

महोबा। दुःखद घटना की खबर मिलते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शोक संवेदना व्यक्त की है, और मृतक परिवार को विवेकाधीन कोष से दो-दो लाख रुपये दिये जाने की स्वीकृति दी है। जिला मजिस्ट्रेट सत्येन्द्र कुमार ने यहां इस बात की जानकारी देते हुये घटना में दुःख व्यक्त किया है, उन्होंने कहां कि दुर्घटना ग्रस्त को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी आर्थिक सहायता दी जा रही है।

दुःखद हादसे की खबर मिलते ही डीएम सत्येन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार श्रीवास्तव पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्वासा माफ गांव पहुंचे और यहां मृतक के परिजनों को संतावना दी है, उन्होंने उन्हें ढांढस बंधाया है।

राष्ट्रीय जजमेंट के लिए महोबा से काजी आमिल की रिपोर्ट 

राष्ट्रीय जजमेंट के लिए छतरपुर से राजकुमार पटेल कि रिपोर्ट 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More