घाघरा पुल का निरीक्षण करने कल आएंगे मुख्यमंत्री योगों आदित्यनाथ

0

अम्बेडकरनगर: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जनपद के कम्हरिया घाट पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करेंगे।

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि गोरखपुर लिंक एक्प्रेसवे का निरीक्षण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को निरीक्षण करेंगे जिस दौरान अम्बेडकरनगर जनपद से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के कम्हरिया घाट पर निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण करेंगे।

जनपद के कम्हरिया घाट पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मात्र 15 मिनट का निर्धारित है। कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार की दोपहर 1:15 बजे मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर कम्हरिया घाट परिक्षत्र में उतरेगा और मटर 15 मिनट बाद अर्थात 1:30 पर हैलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री रवाना हो जाएंगे।

कर्मजीत सिंह राष्ट्रीय जजमेंट संवाददाता अंबेडकरनगर।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More