पढ़े और जाने कैसे होता है सपनो की दुनिया से शुभ-अशुभ का संकेत

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का मतलब होता है। सपने भविष्य, वर्तमान और भूतकाल में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करते हैं। कुछ सपने अशुभ घटनाओं को बताते हैं तो कुछ सपने शुभ होने का संकेत करते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हम कुछ ऐसे सपने देखते हैं जिनका आशय हमें भविष्य में धन मिलने से होता है।

0

आइए जानते हैं ऐसे कौनसे सपने हैं जिसका संबंध धन प्राप्ति से है। 

जब सपने में दिखे गाय 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में गाय को देखना बेहद शुभ होता है। गाय को अलग-अलग तरह से देखने का मतलब भी अलग होता है। अगर आप सपने में गाय को दूध देते हुए देखते हैं सुख-समृद्धि आने वाली है तो वहीं अगर आप चितकबरी गाय को देखते हैं तो सूद ब्याज के व्यापार में लाभ मिलने के संकेत होते हैं।

जब सपने में दिखे नाचती हुई स्त्री

असल जिंदगी में किसी लड़की को नाचते हुए देखना आपके मनोरंजन का हिस्सा हो सकता है। लेकिन अगर आप अपने सपने में किसी स्त्री को नृत्य करते देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि आने वाले दिनों में आपको धन प्राप्त हो सकता है। यह सपना शुभ सपनों में से एक होता है।

जब सपने में दिखे भगवान

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में भगवान के दर्शन करते हैं तो यह बेहद ही शुभ होता है। स्वप्न शास्त्र में इस सपने का मतलब ये है कि आपके ऊपर दैवीय कृपा बरसने वाली है जिससे आपको आने वाले दिनों में सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होने वाली है।

सपने में जलते हुए दीये को देखना 

सपने में जलते हुए दीपक को देखना अति शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि आप सपने में किसी जलते हुए दीये को देखते हैं तो यह संकेत है कि आपको भविष्य में प्रचुर धन प्राप्ति होगी। यह सपना आपके आर्थिक जीवन को संपन्न कर देगा।

सपने में मछली देखना

शास्त्रों में मछली को मां लक्ष्मी के आगमन का सूचक माना गया है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक अगर आपको सपने में मछली दिखाई दे तो जल्दी ही आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। इसी प्रकार स्वप्न में आप किसी वृक्ष पर चढ़ रहें हैं तो आपको कहीं से अचानक धन प्राप्ति हो सकती है।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारी लोक परंपराओं और मान्यताओं पर आधारित है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More