महिलाओं को मुफ्त शिक्षा, बेरोजगारों को 3.5 हजार रु. भत्ता देने के वादे के साथ, काँग्रेस का घोषणापत्र जारी

0
जयपुर। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि हमारी सरकार 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ करेगी। बुजुर्ग किसानों को पेंशन दी जाएगी।
इसके अलावा, महिलाओं को मुफ्त में आजीवन शिक्षा दी जाएगी। राज्य की 200 सीटों के लिए 7 दिसंबर को मतदान है। परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने इसे जन घोषणा-पत्र नाम दिया। इसमें 400 से ज्यादा घोषणाएं शामिल की गई हैं।
सचिन पायलट ने कहा कि घोषणा पत्र सिर्फ डॉक्यूमेंट नहीं है, बल्कि हमारा कमिटमेंट है। हमारी सरकार मेनिफेस्टो को तय वक्त में लागू करेगी।
उन्होंने बताया कि कॉलेज, विश्वविद्यालयों में डिग्री कोर्स उद्योगों में नौकरी मिलने के हिसाब से बनाए जाएंगे। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की यात्रा का खर्च सरकार देगी।
किसानों को कम दरों पर कृषि लोन दिया जाएगा। बच्चों के लिए शिशु पालना घर बनाए जाएंगे। सरकार से मांगे जाने वाले डॉक्यूमेंट्स 30 दिन में आवेदनकर्ता को मुहैया कराए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: श्रीहरिकोटा: इसरो ने लॉन्च किए एक साथ 31 सैटेलाइट
घोषणा पत्र की अहम बातें 
  • मजदूरों का पलायन रोकने के लिए बोर्ड बनाया जायगा।
  • हर जिले में महिलाओं के लिए आईटीआई कॉलेज खोल जाएंगे।
  • बेरोजगारों को साढ़े तीन हजार रुपए मासिक भत्ता दिया जाएगा।
  • कृषि उपकरणों को जीएसटी से बाहर रखा जाएगा।
  • राइट टू हेल्थ का प्रस्ताव लेकर आएंगे। गोचर भूमि का भी प्रस्ताव लाएंगे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More