अमिताभ बच्चन के साथ जुम्मा चुम्मा पर डांस करते दिखे रणवीर सिंह

0
अपने रिसेप्शन की इस वीडियो में रणवीर अमिताभ बच्चन के साथ डांस करते हुए देखे जा सकते हैं। वीडियो में अमिताभ और रणवीर अमिताभ बच्चन के सुपरहिट गाने जुम्मा चुम्मा पर डांस करते हुए नज़र आए। रणवीर ने इसके अलावा शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा के सुपरहिट गाने छैयां छैयां पर भी डांस किया। इससे पहले रणवीर सिंह सोनम कपूर की शादी में भी जमकर डांस करते हुए देखे गए थे।
उन्होंने सोनम की शादी में संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के साथ दमा दम मस्त कलंदर पर डांस किया था। इसके अलावा वे सोनम की वेडिंग में ढोल बजाते हुए भी नज़र आए थे। इसके अलावा वे सलमान खान, शाहरुख खान, अनिल कपूर और वरुण धवन के साथ भी जुगलबंदी करते हुए देखे गए थे। सोनम की शादी के ये वीडियोज़ काफी वायरल हुए थे।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के मुंबई रिसेप्शन में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। इस पार्टी में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सारा अली खान, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी, सैफ अली खान, सोहा अली खान, करीना कपूर, कुणाल खेमू, अर्जुन कपूर,
अनुष्का शर्मा, खुशी कपूर, विक्की कौशल, रानी मुखर्जी, रवीना टंडन, मलाइका अरोड़ा, निमरत कौर समेत कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं थी। इसी रिसेप्शन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर अमिताभ के साथ थिरकते हुए नज़र आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/Bq3Gk00nmXF/?utm_source=ig_web_copy_link

रणवीर दीपिका ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। इटली में शाही तरीके से रणवीर दीपिका ने दो हिंदुस्तानी रिवाजों के साथ शादी संपन्न की। कोंकणी और सिंधी रिवाजों के साथ दीपिका रणवीर शादी के बंधन में बंधे थे। रणवीर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दीपिका की काफी तारीफ की थी।
यह भी पढ़ें: सेना के डिपो से चुराकर माओवादियों को पहुंचाई गईं 125 एके-47
उन्होंने कहा था कि ‘सिर्फ 6 महीने बाद मुझे इस बात का एहसास हो गया था कि दीपिका ही मेरी लाइफ पार्टनर बनेगी, वो इतनी प्यारी और केयरिंग हैं, जिसे मैं शब्दों से बयां भी नहीं कर सकता हूं।’

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More