4 December आज का राशिफल

0
  • मेष

    पॉजिटिव- ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम भी दिया जा सकता है। आज आपको करियर में कुछ बड़े फैसले लेने पड़ेंगे। उनसे आपको फायदा हो सकता है।

    आपकी कुछ पुरानी समस्याएं खत्म हो सकती हैं। मूड भी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। फायदा भी मिलेगा।

    नई नौकरी के कागजों पर साइन हो सकते हैं। रोजमर्रा के काम मेहनत और किसी की मदद से पूरे हो सकते हैं। पैसों को लेकर धैर्य रखें। पैसों की स्थिति में जल्दी ही अच्छा बदलाव आ सकता है। लोग कई मामलों पर आपसे सलाह ले सकते हैं।

    नेगेटिव – साथ रहने वाले या साथ काम करने वाले कुछ लोगों पर आंख बंद कर के भरोसा करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। इससे आपको अचानक नुकसान हो सकता है। पुरानी सेविंग भी खत्म हो सकती है। आज कोई आपको गलत सलाह दे सकता है।

    क्या करें – नदी, तालाव के किनारे या किसी मंदिर में घी का दीपक लगाएं।

    लव- लव लाइफ के कुछ मामलों में दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर से प्रेम, सहयोग और सुख मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी आज आप शामिल होंगे।   

    करियर- बिजनेस और कार्यक्षेत्र में नए कामों की शुरूआत हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। आपके संबंध भी मजबूत हो जाएंगे। मेहनत ज्यादा हो सकती है। 

    हेल्थ- सेहत के मामले में मेष राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। ताजगी और स्फूर्ति रहेगी।

  • वृष

    पॉजिटिव – कोई ऐसा काम हो सकता है या योजना बन सकती है, जिससे आने वाले दिनों में आपको बड़ा फायदा हो सकता है। खास काम पूरे करने की प्लानिंग बनाएंगे।

    कामकाज में मन लगेगा। सोच-समझ कर बात करेंगे और इससे किसी उलझन में फंसने से भी बच सकते हैं। प्रेमी, जीवनसाथी या अन्य महत्वपूर्ण रिश्तेदारों के लिए समय निकालना पड़ सकता है। दूसरों की मदद से भी आपके सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। 

    नेगेटिव –  कुछ गलतियों से भी आप परेशान भी हो सकते हैं। गोचर कुंडली के छठे भाव का चंद्रमा आपके लिए थोड़ा टफ और परेशानी वाला हो सकता है।

    आपका खर्चा भी बढ़ सकता है। आज आपके कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। वाहनों से सावधान रहना होगा। दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

    क्या करें – साथ काम करने वाले लोगों और भाई-बहनों पर गुस्सा न करें। दोस्तों के साथ संयम से रहें।लव- पार्टनर से सहयोग मिल सकता है। पार्टनर के साथ बाहर घूमने भी जा सकते हैं।

    बीती बातों को भूलने की कोशिश करें।  करियर- बिजनेस करने वाले लोग आज उधार लेन-देन न करें। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से परेशान रहेंगे। पढ़ाई पर नए सिरे से ध्यान दें।

    स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। हेल्थ- सेहत के मामले में सावधान रहें। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। 

  • मिथुन

    पॉजिटिव – आज करियर में बदलाव हो सकता है। इसी नौकरी में काम भी बदल सकता है। जो होगा, आपके लिए अच्छा ही होगा। कुछ नया और रचनात्मक काम करने की इच्छा हो सकती है।

    करियर में आगे बढ़ने की योजना आज बन सकती है। कोई भी योजना बनाएंगे तो उससे बड़ा फायदा हो सकता है।  नई तकनीक सीखने का मौका आपको मिल सकता है। किसी सौदे को लेकर आज आपको खबर मिल सकती है।

    फायदे के लिए बनाई गई आपकी योजनाएं सफल हो जाएंगी। बिजनेस में कन्फ्यूजन की स्थिति है, तो पार्टनर से बातचीत के बाद दूर हो जाएगी। आपके मन में कई तरह की इच्छाएं रहेंगी। 

    नेगेटिव – मेहनत भी ज्यादा हो सकती है। थोड़ी बहुत परेशानियां भी रहेंगी। भावनाओं में आकर कोई ऐसी बात कर सकते हैं, जो आपके लिए परेशानियों का कारण बन सकती है।

    क्या न करें – अपोजिट जेंडर वाले लोगों को अपशब्द न कहें और बहस भी न करें।

    लव- लव लाइफ में सावधान रहें। निपट चुके कुछ मामले फिर से उठ सकते हैं। कोई ऐसी बात सार्वजनिक हो सकती है जिसे आप गोपनीय रखना चाहते थे।   

    करियर- समझदारी का फायदा भी आज आपको मिल सकता है। बिजनेस के मामले में आपके लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई में मन लगेगा।

    साथ पढ़ने वाले लोग भी मददगार हो सकते हैं। छात्रों को सफलता के लिए मेहनत करनी होगी। हेल्थ- पेट के रोग हो सकते हैं। सावधान रहें।

  • कर्क

    पॉजिटिव – आपके लिए कम बोलना और ज्यादा सुनना ही बेहतर रहेगा। आसपास के लोगों से सहानुभूति रखें। रोमांस में समय बीतेगा। बहुत से मामलों में आप सफल हो जाएंगे। सहयोग और समझौते से आप आगे बढ़ेंगे।

    आपको तारीफ और सम्मान मिल सकता है। साथ वाले लोगों में इज्जत बनाना चाहेंगे। आपको कुछ मामलों में धैर्य भी रखना जरूरी है। पैसे और सम्पत्ति से जुड़े महत्वपूर्ण सौदे हो सकते हैं।

    नेगेटिव – थोड़ी परेशानियां भी आ सकती हैं। गलतियों पर बहस और सफाई देने की स्थिति बन सकती है। बिजनेस पार्टनर, प्रेमी या जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। किसी बात से आज आप विचलित भी हो सकते हैं।

    आप एक समय में एक साथ दो कामों में बिजी रहेंगे तो कुछ काम भी बिगड़ सकते हैं। कोई बड़ा फैसला न लें तो ही अच्छा रहेगा। कोई नया काम भी आज शुरू न करें। पुराना हिसाब न मिलने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। किसी उलझे हुए काम के कारण नौकरी में दिक्कतें आ सकती हैं।

    क्या न करें – दूसरे को अपना पेन या स्टेशनरी की वस्तु का उपयोग न करने दें।

    लव- आपके पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। आज आप पुराने मामले निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। प्रेमी के साथ संबंध और मधुर बनाने की कोशिश करें, सफलता मिलेगी। 

    करियर – बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है। अधिकारियों से मदद मिलेगी। स्टूडेंट्स कड़ी मेहनत के बाद ही सफल होंगे।  हेल्थ- सेहत को लेकर सावधान रहें। चोट या बॉडी पर कहीं कट लग सकता है।

  • सिंह

    पॉजिटिव –  गोचर कुंडली के तीसरे भाव में चंद्रमा है। दिनभर काम ज्यादा रहेगा। आपके काम की तारीफ  सबके सामने होगी। अचानक बड़े लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकते हैं।

    किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी और माता-पिता का सुख भी मिलेगा। किसी काम में लगातार कोशिश करने से सफलता मिल सकती है। आपके कुछ फैसले सही भी रहेंगे। पार्टनरशिप से फायदा हो सकता है।

    आपकी इज्जत बढ़ सकती है। नए और उपयोगी काम की शुरुआत होने के योग हैं। पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा। आपके व्यवहार में बदलाव आ सकता है। दोस्तों और भाइयों का सहयोग मिलेगा।  

    नेगेटिव – ऑफिस में काम से जी न चुराएं। पारिवारिक मामलों के कारण आज आप अचानक बिजी भी हो सकते हैं। आपका मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

    चीजें कहीं रखकर भूल सकते हैं। काम की कोई बात याद नहीं रहेगी। ज्यादा पैसों का भुगतान भी कर सकते हैं। कामकाज में समय ज्यादा लग सकता है। उसका फायदा भी आपको नहीं मिल पाएगा।

    क्या करें – शिव मंदिर में मिश्री दान दें।

    लव- पूरा ध्यान जीवनसाथी पर दें। नाराज है तो उसे मनाएं। पार्टनर की जरूरत को समझें और उसके कामों में पूरा सहयोग करें।  करियर-  मेहनत और भाग-दौड़ हो सकती है।

    कुछ दोस्तों के साथ समय खराब भी हो सकता है। पढ़ाई का मूड बनाने के लिए मन मारना पड़ेगा।  हेल्थ- सेहत को लेकर सावधान रहें। जोड़ों का दर्द भी परेशान कर सकता है।

  • कन्या

    पॉजिटिव – आज कामकाज से जुड़े कुछ खास बदलाव होने की संभावना बन रही है। नए विचारों पर काम करना होगा । नए ऑफर्स स्वीकार करने के लिए तैयार रहें।

    कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है। प्रेमी से मन की बात कहने के लिए भी अच्छा समय है। अपनी बातों से लोगों को इम्प्रेस करने की काेशिश में रहेंगे। आज आपकी सेविंग बढ़ सकती है। 

    नेगेटिव – महंगी चीज खरीदने के बारे में आप सोच सकते हैं। आज कुछ न कुछ समस्या भी आपके साथ रहेगी। कठिन सवालों के जवाब ढूंढने में आप व्यस्त रहेंगे। कामकाज में काफी दबाव भी रहेगा। समय पर मदद नहीं मिलने से आपका मूड ऑफ भी हो सकता है।

    क्या न करें – बार-बार न थूकें। लव- लव पार्टनर आपकी पहल का इंतजार कर सकता है। भावनाएं और संबंध नए स्तर पर पहुंचेंगे। पार्टनर आपको सहयोग और प्रेम देगा। 

    करियर- करियर के लिहाज से दिन की शुरुआत अच्छी हो सकती है। आज आप खुद को दूसरों से कमजोर महसूस न करें। आपको पुरानी मेहनत का नतीजा भी मिलेगा। टीचर भी आपसे खुश रहेंगे। हेल्थ- लम्बी यात्रा पर जाने से बचें, आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है। संभलकर रहें।

  • तुला

    पॉजिटिव – नौकरीपेशा लोग रूटीन कामों  में कुछ नया करने की काेशिश कर सकते हैं। बिजनेस में कुछ नया काम करने का विचार हो सकता है। उसमें फायदा भी होगा। नए काम पर भी पूरा ध्यान रहेगा।

    आपके दिमाग में कोई न कोई प्लानिंग भी चलती रहेगी। आज आप व्यावहारिक रहें। चतुराई से काम लें। आखिरी में सब आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों के मामलों में दिन ठीक रहेगा।  नौकरी बदलने की बात भी सामने आ सकती है। यात्रा के योग बन रहे है।

    नेगेटिव – फालतू खर्चा न करें। किसी न किसी मामले में आपका मन उलझा रहेगा। आप बहस मे फंस सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज में आपका खर्चा बढ़ सकता है। कोई मामला भी उलझ सकता है। सोच-समझकर बोलें। सेहत को लेकर सावधान रहें। थकान होगी। दांतों में भी समस्या बढ़ सकती है।

    क्या करें – सौंफ या माउथ फ्रेशनर का उपयोग करें।

    लव- तुला राशि के लोग कुछ ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। लव पार्टनर आपकी भावनाओं की अनदेखा कर सकता है। पार्टनर को समझने का मौका आपको मिल सकता है। करियर- कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। धीरज रखें।

    जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा है। स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा मेहनत भी करनी पड़ सकती है।हेल्थ- सिर दर्द रहेगा। थकान होगी। मुंह के रोग भी हो सकते हैं।

  • वृश्चिक

    पॉजिटिव – आज आप काफी हद तक  सफल हो सकते हैं। कुछ जरूरी काम पूरे करने की कोशिश करें। कामकाज में सफल होने की पूरी कोशिश करेंगे। घर-परिवार के लिए खरीददारी होगी। खुशी मिलेगी।

    परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। नौकरी और अपने निजी जीवन के बारे में कुछ अलग ही विचारधारा बन सकती है। यात्राओं से आपका कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। कामकाज भी ज्यादा रहेगा। 

    नेगेटिव – कुछ लोग आपकी बातों से सहमत नहीं हो पाएंगे। लोगों से किसी भी तरह की जबरदस्ती करने से बचें। आपको किसी तरह की परेशानी भी हो सकती है। खर्चा बढ़ सकता है। दूसरों को अपने विचारों से सहमत करवाने में आप परेशानी महसूस कर सकते हैं।

    कोई भी कदम उठाने या प्रतिक्रिया करने के पहले उसके नतीजों पर विचार जरूर कर लें। निजी जीवन के बारे में जो बात आपके मन में है उसे साफ-साफ कह दें वरना गलतफहमी हो सकती हैं। 

    क्या करें – अपोजिट जेंडर को लाल या केसरिया रूमाल दें। लव- नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। पुरानी चिंता खत्म होगी।

    करियर- बिजनेस में जोखिम भरे फैसलों से बचना होगा। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। हेल्थ- मन में शांति रहेगी। सेहत भी अच्छी रहेगी।

  • धनु

    पॉजिटिव – आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। निजी जीवन में आप सफल रहेंगे। आज होने वाली कुछ घटनाएं आपके लिए मददगार हो सकती हैं। कुछ मामलों में एकांत में विचार करें। आपको समाधान भी मिल जाएगा।

    कोई खास व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। किसी भी काम के लिए आज आप संकोच न करें और जो सोच रहे हैं वो कर दें। छुपी चीजें अचानक आपके सामने आ जाएंगी।

    पुराने कॉन्टैक्ट भी काम आएंगे। कोई परेशानी भी सुलझा सकते हैं। काम के अलावा आपके लिए आत्मसम्मान भी बहुत जरूरी रहेगा। 

    नेगेटिव – किसी के लिए आपके मन में गलत विचारधारा बन सकती है। करीबी लोगों की कोई बात भी आपको गलत लग सकती है। ऑफिस में आज अजीब स्थिति आपके साथ बनेगी। जिसके कारण आपका मन काम में नहीं लगेगा। आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करना होगा।

    क्या करें – भाई या दोस्तों की चीजें उपयोग न करें।  लव- प्रेमी के साथ संबंध मधुर बनाने की कोशिश करेंगे। आपके प्रेम संबंध और मजबूत भी हो सकते हैं।  करियर- ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है।

    निचले वर्ग के लोगों से मदद मिल सकती है। अपने स्वभाव में थोड़ा सा बदलाव भी आपको करना पड़ सकता है। इंटरव्यू या परीक्षा में आपको सफलता मिलेगी। हेल्थ- चोट लगने के भी योग हैं। शरीर के किसी हिस्से में दर्द बढ़ सकता है।

  • मकर

    पॉजिटिव – आज गोचर कुंडली के ग्रहों से सफलता मिलने के योग हैं। आपके काम करने की क्षमता बढ़ेगी। आप दिन भर उत्साहित रहेंगे। कुछ नया करने की कोशिश भी आप कर सकते हैं।

    आपके लिए दिन रोमांटिक और फलदायी साबित हो सकता है।  निजी मामलों पर कोई स्थायी फैसला भी आज आपको लेना पड़ सकता है। 

    नेगेटिव – बिना जानकारी और ज्ञान के कही हुई बात आपके लिए परेशानी पैदा कर सकती है। आज मकर राशि वाले लोगों को मानसिक तनाव ज्यादा हो सकता है।  कार्यक्षेत्र और बिजनेस का कोई बड़ा काम आपके बिना नहीं हो पाएगा। आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं।

    क्या करें – किसी मंदिर में पीला नैपकिन या कपड़ा दान दें।

    लव- जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। परिवार के सहयोग से आप किसी खास काम में सफल हो जाएंगे। करियर- किसी भी तरह के निवेश के लिए समय अच्छा हो सकता है।

    स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के याेग हैं। पढ़ाई में मन लगेगा। मेहनत होगी और उसका फायदा भी आपको मिलेगा।हेल्थ- सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। छोटी-छोटी परेशानियों से झुंझलाहट हो सकती है।

  • कुंभ

    पॉजिटिव – आज ऑफिस में आपको पूरा महत्व मिलेगा। इनकम और सेविंग दोनों होगी। आप निवेश का भी मन बना सकते हैं। सोचे हुए काम आज ही शुरू कर लें। साथ के लोगों से भी मदद मिल सकती है।

    आज आपकी महत्वाकांक्षाएं ज्यादा रहेंगी। सफलता मिलेगी। पहल और कोशिशें भी आपको करनी होंगी। अपने बारे में महत्वपूर्ण फैसले आप खुद करें।

    उत्साह, उम्मीद और आत्मविश्वास के दम पर आप हर तरह के जोखिम ले सकते हैं। खुद को जताने के लिए दिन अच्छा है। किसी को लव प्रपोजल देना है तो आज बात करें। 

    नेगेटिव – बिना सोचे-समझे खर्चा करने से बचें। दूसरों के भरोसे न रहें। आपके कुछ काम भी अधूरे रह सकते हैं।

    आपकी बातों और व्यवहार से कोई नाराज भी हो सकता है। आपकी बात या आदत से किसी को कोई गलतफहमी हो सकती है। कुछ लोगों की नजरों में आपकी इमेज खराब हो सकती है।

    क्या करें – किसी भी तरह का नशा न करें।

    लव- लव लाइफ में गलतफहमियां हो सकती हैं। एक ही बात पर अड़े रहना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। करियर-  बिजनेस में नए ऑफर मिल सकते हैं।

    किस्मत का भी साथ मिलेगा। स्टूडेंट्स बहुत सफल होंगे। मेहनत के नतीजे भी सामने आएंगे। हेल्थ- आज आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। पेट संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं।

  • मीन

    पॉजिटिव –  जरूरत पड़ने पर किसी सीनियर से आज आपको मदद मिल सकती है। अपने कॉन्टैक्ट बढ़ाने के लिए अच्छा दिन है। अपने विचार साफ रखें। मेहनत का पूरा नतीजा भी आपको मिलेगा।

    मीन राशि वालों को कुछ नए रास्ते मिल सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में आप पूरी तरह सफल रहेंगे। कुछ घरेलू काम भी आज आप निपटा लेंगे। 

    नेगेटिव – आज आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। आप कई तरह से परेशान हो सकते हैं। ऑफिस में आपके कुछ काम अधिकारियों को समझ नहीं आएंगे। चंद्रमा आपकी राशि से आठवीं राशि में होगा तो आप थोड़े परेशान जरूर रहेंगे।

    बिजनेस में मदद नहीं मिलने से दुखी हो सकते हैं। योजना बनाने में भी आपको परेशानी होगी। बड़े फैसले करने के लिए दिन ठीक नहीं है। बहुत से मामलों में आपको सावधान रहना होगा।

    मेहनत भी ज्यादा हो सकती है। कामकाज ज्यादा होने के कारण जरूरी और खास लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। 

    क्या करें – लोहे की खराब चीजें घर या ऑफिस से निकाल दें।

    लव- लव पार्टनर से सरप्राइज मिलने के योग हैं। धैर्य से काम लें। पुराने मतभेद भी खत्म हो सकते हैं। बहस में फंसने से बचें। करियर- ऑफिस और फील्ड में फायदा होगा।

    काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठीक ही रहेगा।हेल्थ- सेहत के मामलों में सावधान रहना होगा। आंखों में जलन, एसिडिटी और गेस्ट्रिक प्रॉब्लम होने की संभावना है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More