नही लड़ूंगी 2019 लोकसभा चुनाव राम और गंगा पे दूंगी ध्यान: उमा भारती

0
भोपाल। सुषमा स्वराज के बाद उमा भारती दूसरी ऐसी नेता हैं, जिन्होंने चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। उमा भारती ने कहा कि वे अब सिर्फ भगवान राम और गंगा के लिए काम करेंगी।
साथ ही, उन्होंने 15 जनवरी से गंगा की पदयात्रा शुरू करने की जानकारी दी। उमा भारती ने 12 फरवरी, 2018 को झांसी में भी कहा था, ‘‘मैं लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ूंगी। झांसी ही नहीं, कहीं से भी चुनाव नहीं लड़ूंगी। मैं सिर्फ पार्टी के लिए प्रचार करूंगी।’’
साध्वी ने कहा कि शिवराज सिंह फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी इच्छा है कि शिवराज प्रचंड बहुमत से जीतें और उनकी सरकार बने।
कांग्रेस के लोग मुगालते में हैं। उनके कार्यकर्ता तो बूथ पर भी नजर नहीं आते हैं। चुनाव के समय कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में लड़ते रहे।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं मरते दम तक राजनीति करूंगी, लेकिन डेढ़ साल भगवान राम और गंगा के लिए काम करूंगी।
मैं पार्टी से अनुमति लेकर 15 जनवरी से गंगा प्रवास करूंगी। इसके बाद डेढ़ साल तक गंगा और राम मंदिर पर फोकस करना चाहती हूं।
यह भी पढ़ें: सरकार ने सेना के वेतन बढ़ाने की मांग ठुकराई, सैन्यकर्मी हुए नाराज
इसी वजह से मैंने फैसला किया है कि इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ूंगी।’

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More