प्रचार के सिलसिले में राजस्थान पहुंचे शरद यादव ने बीजेपी पर जमकर भड़ास निकाली। राजे सरकार पर निशाना साधते हुए वह बोल गए कि, ‘अब वसुंधरा को आराम करने दो। बहुत थक गई है। बहुत मोटी हो गई है। हमारे मध्य प्रदेश की ही बेटी है’। उन्होंने आगे कहा कि, वसुंधरा महलों में रहती हैं।
वह गरीबों के दर्द को नहीं समझ सकती। बीजेपी पर उन्होंने कहा कि, पांचों विधानसभा चुनाव में बीजेपी की करारी हार होगी। भाजपा हर सीट पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। गठबंधन के प्रत्याशी भारत यादव के समर्थन में शरद यादव, रालोद के जयंत चौधरी, कांग्रेस सांसद पीएल पूनिया ने लोगों से वोट मांगे।
चुनावी रैलियों में नेताओं की भाषा एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। लोकतांत्रिक जनता दल के संरक्षक शरद यादव की भी एक रैली में भाषा पर पकड़ ढ़ीली हो गई। जिसके चलते उन्होंने राजस्थान की मुख्यमंत्री के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर डाला। प्रदेश में बुधवार को मुंडावर में जनता को संबोधित करते हुए शरद यादव ने कहा कि, ‘मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को आराम दो। बहुत मोटी हो गई है’।
बता दें कि, किसी नेता की जुबान फिसलने का यह पहला मामला नहीं है। बीते दिन ही भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हिदुत्व वाले रूप पर तीखा हमला करने के प्रयास में भाषा पर पकड़ छोड़ दी थी।
#WATCH Sharad Yadav on Vasundhra Raje in Alwar, Rajasthan: Vasundhra ko aaram do, bahut thak gayi hain, bahut moti ho gayi hain, pehle patli thi. Humare Madhya Pradesh ki beti hai. pic.twitter.com/8R5lEpuSg0
— ANI (@ANI) December 6, 2018