बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पे किया हमला, एके-47 लूटकर फरार हुए

0
उज्जैन। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी की, लेकिन वे हाथ नहीं आए। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जिले के बड़नगर में बुधवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने पुलिस जवानों पर हमला कर घायल कर दिया। बदमाश एक जवान की एके -47 और 20 राउंड कारतूस लूट कर फरार हो गए।
घटना बड़नगर सुंदराबाद रेलवे ट्रैक के पास रात करीब 1 बजे की है। यहां सहायक उप निरीक्षक कमलेश शर्मा, प्रधान आरक्षक राकेश कुशवाहा के साथ क्षेत्र में गश्ती के लिए निकले थे।
यहां काफी समय से वायर चारी की वारदात होने की शिकायत मिल रही थी। इस कारण पुलिस ने क्षेत्र में गश्ती बढ़ा दी है।
गश्ती के दौरान रेलवे ट्रैक पर आधा दर्जन संदिग्ध लोग दिखाई दिए। इन्हें देखते ही जवानों ने इन्हें पकड़ने की कोशिश की और एक व्यक्ति को दबोच लिया, जिसका नाम भगवान सिंह बताया जा रहा है।
पुलिस युवक से पूछताछ कर ही रही थी, तभी एक दर्जन के करीब लोगों ने जवानों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से जवान संभल भी नहीं पाए और राकेश गंभीरू रूप से घायल हो गए।
हमलावरों ने जवानों के साथ जमकर मारपीट की और राकेश से एके-47 और 20 जिंदा कारतूस लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी जैसे-तैसे घायल जवानों ने वरिष्ठ अधिकारियों को दी।
बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बड़नगर रुणीजा रोड की ओर भागे थे।
यह भी पढ़ें: वसुंधरा राजे को आराम दो, बहुत मोटी हो गई हैं: शरद यादव
जानकारी लगते ही पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। दोनों ही जवानों को पुलिस उपचार के लिए रात में अस्पताल लेकर पहुंची।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More