छत्तीसगढ़/रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र मे एक युवक ने अपनी ही मां से दुष्कर्म का प्रयास किया। लोकलाज से पहले तो वृद्ध मां चुप रही, लेकिन
मारपीट के मामले में जेल से छूटने के बाद जब युवक ने फिर धमकी दी तो पूरा मामला खुला। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को फिर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम मोखला निवासी 65 वर्षीया एक महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। पिछले माह 14 नवंबर की रात महिला के 31 वर्षीय बेटे ने शराब के नशे में उससे जमकर मारपीट और अभद्रता की। इस पर स्थानीय लोगों ने महिला को बचाया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद 4 दिसंबर को जब अारोपी युवक जेल से छूटा तो फिर अपनी मां को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर उसकी वृद्ध मां थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई।
महिला ने आरोप लगाया कि 14 नवंबर की रात उसके बेटे ने मारपीट करने के साथ ही दुष्कर्म का भी प्रयास किया, लेकिन लोक लाज और शर्म के चलते वह चुप रही।
अब वह जेल से छूटकर आने के बाद जान से मारने की धमकी दे रहा तो वह शिकायत कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।
इससे पहले भी वह 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में 10 साल की जेल जा चुका है। अप्रैल में ही वह सजा पूरी कर जेल से छूटा था।
यह भी पढ़ें: 5 साल पहले प्रेमिका की हत्या कर, प्रयागराज में बन गया था साधू