महाराष्ट्र के अहमदनगर में महात्मा फुले कृषि कॉलेज में दीक्षांत कार्यक्रम में नितिन गडकरी पहुंचे थे। ऐसे में राष्ट्रगान के वक्त उन्हें चक्कर आ गया। जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें संभाला। बता दें ये पूरा वाक्या वीडियो में कैद हो गया है जो
सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है। मंच में उनके पास ही महाराष्ट के राज्यपाल सी विद्यासागर भी मौजूद थे। जैसे ही केन्द्रीय मंत्री खड़े हुए तो वो धीरे धीरे बेहोश होने लगे।
एक कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को राष्ट्रगान के वक्त चक्कर आ गया। बता दें चक्कर आने पर राज्यपाल ने गडकरी को संभाला जिसके बाद डॉक्टरों ने उनकी सेहत की जांच शुरू कर दी। बता दें कि गडकरी का शुगर कम हो गया था। जिसके चलते वो बेहोश हो गए थे।
#NitinGadkari faints during event in Maharashtra's #Ahmednagar;
Condition stable..
PRAYERS FOR HIS SPEEDY RECOVERY pic.twitter.com/pzH1eJUQzz
— Arun Bhardwaj (@ArunBhardwajNo1) December 7, 2018
गडकरी ने किया ट्वीट
नतिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा- लो शूगर की वजह से तबीयक खराब हुई थी। डॉक्टरों ने जांच की हैं और अब मेरी हालत ठीक है। सभी शुभचिंतकों को बहुत बहुत धन्यवाद
बता दें कि इससे पहले गडकरी हेलिकॉप्टर से शिरडी पहुंचे थे। इसके बाद वो कृषि विद्यापीठ पहुंचे। यहां कार्यक्रम में उन्होंने करीब आधे घंटे तक भाषण भी दिया।
कार्यक्रम की समाप्ति के वक्त राष्ट्रगान होने लगा और वो खड़े हो गए। इस बीच उन्हें बेचैनी महसूस हुई और वो बेहोश हो गए।
यह भी पढ़ें: किसी भी कीमत पर निकालेंगे रथ यात्रा: अमित शाह