सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बनेगा मंदिर: मनोज सिन्हा

0
लखनऊ: केन्द्रीय रेल व संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि देश की जनता चाहती है कि अयोध्या में राम मंदिर बने। बीजेपी ने इसे अपने घोषणा पत्र में भी शामिल कर रखा है। संचार राज्यमंत्री ने आगे कहा कि गाजीपुर की आने वाली पीढियों को हम अच्छी शिक्षा दे ये हमारी प्राथमिकता है। गाजीपुर के संपन्न लोगों को यहां के सरकारी विद्यालयों पर फोकस करना चाहिए।
राजधानी के सिटी मांटेसरी स्कूल के आडिटोरियम में गाजीपुर समागम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय रेल व संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने शिरकत की। श्री सिन्हा ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बनेगा।
लोगों के अंदर कम्युनिटी फीलिंग आनी चाहिए। इसके लिए ये जरूरी है कि जो लोग गांव से दूर है। वह अपने गाजीपुर जनपद जरुर जाये। हम जिस मिट्टी में पैदा हुए हैं उसके लिए जरुर सोचें।
गाजीपुर समागम में आए हुए लोगों से मेरी यही अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि आज हम दुनिया के अर्थव्यवस्था में छठी पोजिशन पर हैं। जल्द ही पांचवें नंबर पर पहुंच जाएंगे।
जनधन खाता और स्वास्थ्य का इंतजाम मोदी जी ने किया। उन्होंने आठ करोड़ परिवार को फ्री में गैस देने का काम किया है। इसके साथ ही घर और शौचालय भी दिया है।
यह भी पढ़ें: न्यूज चैनल की डिबेट में भिड़े सपा प्रवक्ता ‘अनुराग भदौरिया’ और भाजपा प्रवक्ता ‘गौरव भाटिया’
2022तक गाजीपुर और मऊ को रेल से जोड़ दिया जाएगा। 2019तक देश के सभी गांव मे ब्राडबैण्ड सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। एग्जिट पोल को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि इस पर चर्चा करने से अच्छा है कि 2 दिन बाद रिजल्ट ही देखा जाए।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More