चुनाव में मिली जीत से जश्न में डूबे कांग्रेसी, एक साथ मनी होली-दिवाली

0
पटना। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पार्टी स्पष्ट रूप से आगे है लेकिन मध्यप्रदेश में कांटे की टक्कर चल रही है। तीन राज्यों में शानदार प्रदर्शन से खुश कांग्रेसियों ने मंगलवार को एक साथ होली और दिवाली मनाई।
आम तौर पर चहल पहल से दूर रहने वाले पार्टी ऑफिस सदाकत आश्रम में सुबह से ही कांग्रेसी कार्यकर्ता जुटने लगे थे। जैसे जैसे चुनाव परिणाम सामने आने लगे कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ता गया।
पहले पटाखे जलाए गए, फुलझड़ियां छोड़ी गई और फिर गुलाल से होली खेली गई। क्या पुरुष क्या महिलाएं, सभी ने एक दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाए।
पार्टी ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर पर राहुल गांधी की तस्वीर थी। कार्यकर्ताओं ने तस्वीर में दिख रहे राहुल गांधी की तस्वीर पर अबीर लगाई।
जीत से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है के भाजपा के अहंकार की हार है। भाजपा देश में आरएसएस का एजेंडा लागू करना चाहती है, जिसे जनता से नकार दिया है।
भाजपा ने चुनाव में नफरत फैलाया, जिसे जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि ये जीत तो अभी ट्रेलर है। 2019 लोकसभा चुनाव में भी जनता हमारे साथ खड़ी होगी और भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
यह भी पढ़ें: कलेक्टर की नौकरी छोड़ ओपी चौधरी ने थामा था भाजपा का दामन, हारे
एक तरफ जहां सदाकत आश्रम में ढोल नगाड़े बज रहे थे और कार्यकर्ता नाच रहे थे वहीं वीरचंद पटेल पथ स्थित भाजपा दफ्तर के बाहर सन्नाटा पसरा था।
न कार्यकर्ताओं का नामो निशान था और न नेता दफ्तर पहुंचे। इक्के-दुक्के लोग कभी पार्टी ऑफिस में थे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More