यह भाजपा के अंत की शुरुआत: ममता बनर्जी

0
नई दिल्ली। मोदी ने बेरोजगारी और किसानों के लिए जो वादे किए थे वो पूरे नहीं किए। उधर, प.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि

 

भाजपा को सत्ता का घमंड है, उसने स्वायत्त संस्थाओं का गलत इस्तेमाल किया। सभी राज्यों के लोग भाजपा के खिलाफ हैं। यह हार भाजपा के अंत की शुरुआत है।
राहुल ने कहा, “मैं काफी समय से यह कह रहा हूं कि भाजपा के लिए चुनाव जीतना काफी मुश्किल है। यह साफ है कि देश नोटबंदी, जीएसटी, बेरोजगारी से खुश नहीं है। रोजगार और किसान पूरे देश का मुद्दा है।
लोगों में भावना है कि प्रधानमंत्री ने अर्थव्यवस्था को लेकर वायदे पूरे नहीं किए। अपोजिशन की जहां तक बात है, वह सोमवार की बैठक में ही सामने आ गया कि वह पूरी तरह साथ है और मिलकर लड़ाई लड़ेगा।”
वहीं, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मतदाताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वोटरों ने देश को नई दिशा और दशा दिखाई है। पार्टी सांसद संजय राउत ने कहा, मैं इसे कांग्रेस की जीत नहीं कहूंगा, ये लोगों का गुस्सा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अब के राहुल गांधी 2014 से अलग हैं।
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि लोगों को पता चल गया है कि भाजपा ने पांच सालों में कुछ नहीं किया। जनता भाजपा के खिलाफ लड़ाई में हमारे साथ है। ये पांच राज्यों के नतीजे भाजपा के खिलाफ सभी दलों को एकजुट करने में मदद करेंगे।
एनडीए से एक दिन पहले ही अलग हुए राष्ट्रीय लोकदल पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने राहुल गांधी को बधाई दी। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जुमलेबाजी की पोल खुल ही जाती है।
सपा के महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों ने देश को बर्बाद कर दिया। आज के नतीजे इसी का परिणाम है। नतीजे आने के बाद ही गठबंधन पर बातचीत संभव है।
के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने तेलंगाना में मिले बहुमत पर जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैंने कई राजनीतिक दलों से बातचीत की है। राष्ट्रीय गठबंधन में हम अहम भूमिका निभाएंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया,  “मोदी राज की उलटी गिनती शुरू हो गई।’ हालांकि, केजरीवाल की पार्टी ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ा था। आप के ज्यादातर उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “मैं निरंकुश शासन के खिलाफ मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लोगों को वोट देने के लिए आभार व्यक्त करता हूं।
जुमलेबाजी में शामिल लोगों को सबक सिखाने के लिए, यह जरूरी था। यह शुरुआत है, लोग 2019 में इन्हें सही जवाब देंगे।”
उन्होंने कहा, ”मैंने मोदीजी को देखकर सीखा कि क्या नहीं करना चाहिए। मोदी अहंकार में आकर देश की धड़कन नहीं सुन रहे।
यह भी पढ़ें: ये मोदी सरकार के नीतियों की हार है: प्रफुल्ल पटेल
2014 की हार के बाद मैंने विनम्रता सीखी। पांच साल पहले मोदीजी को काफी अच्छा मौका मिला था। वह देश को बदल सकते थे। पर उन्होंने उसे गंवा दिया।”

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More