अटलजी के चित्र के साथ, जारी होगा 100 रुपए का सिक्का

0
नई दिल्ली। अधिकारिक बयान के मुताबिक, सिक्के के एक सिरे पर अटलजी के नाम के साथ उनका चित्र होगा। नाम अंग्रेजी और देवनागरी में लिखा होगा। तस्वीर के नीचे अटलजी के जन्म का साल 1924 और मृत्यु का साल 2018 लिखा होगा।
अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के साथ जल्द ही 100 रुपए का सिक्का जारी किया जाएगा। इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा।
सिक्के के दूसरे सिरे पर अशोक स्तंभ का निशान होगा। इसमें नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा। इस सिरे पर नीचे एक तरफ देवनागरी में भारत लिखा होगा, जबकि दूसरी ओर अंग्रेजी में इंडिया। स्तंभ के नीचे रुपए का निशान और उसकी कीमत 100 अंकित होगी।
अटलजी का निधन इसी साल 16 अगस्त को हुआ था। वे 93 साल के थे। अटलजी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। उनके सम्मान में कई जगहों के नाम बदले गए हैं।
हिमालय की चार चोटियों के नाम भी उनके नाम पर रखे गए। छत्तीसगढ़ के नए रायपुर का नाम अटल नगर रखा गया।
यह भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा ने मंगाया 18 हजार का हेडफोन, निकला लोहे का टुकड़ा
इसके अलावा उत्तराखंड सरकार ने देहरादून एयरपोर्ट का नाम बदलकर अटलजी के नाम पर रखा। उधर, उत्तरप्रदेश सरकार ने भी लखनऊ में हजरतगंज चौराहे का नाम बदलकर अटल चौक रखने का फैसला किया।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More