मुख्यमंत्री फडणवीस को चुनावी हलफनामे में अपराधिक मामले छिपाने के आरोप में, सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

0
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया। फडणवीस पर आपराधिक मामलों का खुलासा ना करने का आरोप है।
मुंबई के सतीश उके ने मुख्यमंत्री के खिलाफ याचिका दायर कर चुनाव को निरस्त करने की मांग की है।
उके ने याचिका में आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री फडणवीस ने 2014 विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे में उनके खिलाफ दर्ज दो आपराधिक मामलों को नहीं दर्शाया था।
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई और जस्टिस एसके कौल और केएम जोसेफ की खंडपीठ ने बॉम्बे उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया मांगी है।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सतीश उकी की याचिका खारिज कर दी थी, जिसमें महाराष्ट्र विधानसभा के लिए फडणवीस के चुनाव को रद्द करने की मांग की गई थी।
उके ने आरोप लगाया था कि 2009 और 2014 में नागपुर के दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरते समय फडणवीस ने उनके खिलाफ लंबित दो आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई थी।
यह भी पढ़ें: अटलजी के चित्र के साथ, जारी होगा 100 रुपए का सिक्का
यह पीपुल्स एक्ट, 1951 के 125-ए का स्पष्ट उल्लंघन है। याचिकाकर्ता के मुताबिक, 1996 और 1998 में फडणवीस के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपों में दो मामले दर्ज किए गए थे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More