कमल संदेश यात्रा के दौरान भिड़े भाजपा के दो गुट, जमकर चले लात-घूसे

0
कानपुर। कमल संदेश यात्रा के दौरान कैबिनेट मंत्री सतीश महाना और प्रदेश महामंत्री सलिल विश्वनोई के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दानों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं को अलग किया। पुलिस ने घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।
संगठन की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने के लिए कमल सन्देश यात्रा निकाली जा रही है। संगठन के प्रदेश महामंत्री शलिल विश्नोई अपने समर्थकों के साथ वार्ड नम्बर 89 में पदयात्रा कर रहे थे।
पदयात्रा के बाद वह सभी कार्यकर्ताओं के साथ नास्ता कर रहे थे। इसी दौरान कैबिनेट मंत्री सतीश महाना गुट के रमेश गुप्ता ने अपने साथियों के साथ मिलकर सलिल विश्नोई और उनके समर्थकों को गाली देना शुरु कर दिया।

सक्सेना ने बताया कि जब कैबिनेट मंत्री के समर्थक रमेश गुप्ता ने शलिल विश्नोई को अभद्र भाषा का प्रयोग किया तो सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर उसे और उसके साथियों को पीट दिया।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार के मंत्री नंदी और उनकी पत्नी, आचार संहिता उल्लंघन और दलित उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार
लेकिन कुछ ही देर बार रमेश बड़ी संख्या अपने समर्थकों के साथ आया और वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान एक कार्यकर्ता कुशाग्र को काफी चोट लगी। पुलिस के पास तहरीर दे दी गई है।
इन्स्पेक्टर का कहना है कि दोनों पक्ष एक ही पार्टी से ताल्लुक रखते हैं। इनके बीच में कोई पुराना मामला था इसकी जांच की जा रही है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More