बरामदे में सो रही महिला व उसके दो बच्चों समेत चार पर फेंका तेजाब

0
बरेली। शाही थाना इलाके के ठिरिया कल्यानपुर गांव में घर के बरामदे में सो रही महिला, उसके दो बच्चों व सास पर गुरुवार रात एसिड फेंक दिया गया। चारों को कर्मचारी नगर स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
एसएसपी, सीओ व थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि, एक आरोपी महिला के पति का दोस्त है। दोनों आरोपी अभी फरार हैं।
ठिरिया कल्यानपुर गांव निवासी प्रेमपाल मजदूर है। गुरुवार रात उनकी पत्नी राजकुमारी (35), पुत्री ऊषा (3) व पुत्र पुष्पेंद्र (1) एक ही चारपाई पर बरामदे में सो रहे थे।
पास ही दूसरी चारपाई पर मां सोमवती (60) भी सो रही थी। राजकुमारी का आरोप है कि, देर रात करीब दो बजे गांव के ही ओमकार व भागीरथ ने घर में घुसकर उन पर तेजाब उड़ेल दिया और फरार हो गए।
चीख-पुकार मचने पर लोग जागे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। पति प्रेमपाल ने ओमकार व भागीरथ के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: BJP विधायक महेश गोयल ने इंस्पेक्टर को तमीज में रहने की हिदायत दी
पुलिस की छानबीन में घटना के समीप पर्स, चप्पल, मग बरामद हुआ है। प्रभारी एसओ अजय सिंह ने बताया कि पर्स गांव के ओमकार का है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More