गाजियाबाद: स्‍कूटर से बांधकर कुत्‍ते को तीन किलोमीटर तक घसीटा, मौत

0
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जान किसी की भी रूह कांप जाए। मामला शुक्रवार रात का है। जहां स्थानीय लोगों दो युवकों को स्कूटर से कुतिया को बांधकर घसीटते हुए ले जाते देखा। इस पर पीपल फॉर एनीमल संस्था के सौरभ गुप्ता ने बताया कि,
स्कूटर सवार दो युवक राजेंद्रनगर कान्हा कॉम्प्लेक्स के पास रस्सी से बांधकर कुतिया को ले जा रहे थे। स्कूटर तेज स्पीड में था। स्थानीय लोगों ने दोनों को पीछा कर रोका। जिसके बाद मामले की सूचना दी गई। लोगों ने युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
यहां एक कुतिया को गाड़ी से बांधकर करीब तीन किलीमीटर तक घसीटा गया। यह घटना राजेंद्र नगर में हुई। कुतिया ने करीब दो हफ्ते पहले बच्चों को जन्म दिया था। मामले में पुलिस ने नफीस और तौसीफ नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना की शिकायत पीपल फॉर एनीमल नाम के एक एनजीओ के सदस्य ने की थी।
घसीटने के कारण बुरी तरह घायल हुई कुतिया को संजय गांधी एनीमल केयर सेंटर में भर्ती कराया गया। देर रात उसकी मौत हो गई। काफी दूर तक डॉगी को घसीटने के बाद आई गंभीर चोटों की वजह से मौत हो गई। वहीं, शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि कुतिया से बलात्कार किया गया है। पुलिस अब इस मामले की पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें: एटा: दलित युवक की बारात में अगड़ी जाति वालों का हंगामा, दूल्‍हे को घोड़ी से उतरवाया
वहीं, पूछताछ होने पर में आरोपी ने बताया कि कुतिया ने करीब 20 दिन पहले ही बच्चों को जन्म दिया था। उसके बच्चों के पास से भी किसी के गुजरने पर वह उसे काट लेती थी। वह मोहल्ले के दर्जन भर से ज्यादा लोगों को काट चुकी है। लोगों में उसकी वजह से दहशत थी। इसलिए उसे दूसरी जगह ले जाकर छोड़ने के लिए वह स्कूटर से बांधा गया था।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More