राहुल गांधी बहन प्रियंका संग पहुंचे शिमला, ढाबे पर खाए नूडल्स और स्थानीय लोगों से की बातचीत 

0
शिमला: पांच राज्यों में हुए चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई रैलियां की थी। एक आंकड़े के मुताबिक राहुल गांधी ने लगभग 60-65 जनसभाओं को संबोधित किया था। बता दें, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी लगभग 15 सालों के बाद सत्ता में लौटी है। वहीं राजस्थान में कांग्रेस ने इस बार अशोक गहलोत और सचिन पायलट के नेतृत्व में वसुंधरा सरकार को उखाड़ फेंका।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी छुट्टियां बिताने के लिए हिमाचल प्रदेश पहुंच चुके हैं। बता दें, राहुल अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ शिमला पहुंचे हैं। राहुल गांधी का ये दौरा पूरी तरह से निजी है। शिमला जाते समय राहुल गांधी सोलन के पास एक ढाबे पर रुके।
राहुल ने वहां पर नूडल्स खाए और स्थानीय लोगों से बातचीत की। जैसे ही स्थानीय नेताओं को राहुल के आने की खबर मिली वो भी उनसे मिलने वहां पहुंच गए। सोलन में राहुल करीब 30 मिनट तक रुके। खबरों के मुताबिक राहुल गांधी छराबड़ा स्थित प्रियंका गांधी के नए घर को भी देखने के लिए जाएंगे। प्रियंका का ये घर अब बनकर तैयार हो चुका है।
तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बन चुकी है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आते ही किसानों के कर्ज माफ कर दिए हैं। राहुल किसानों की कर्जमाफी को कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें: किशोर तिवारी ने RSS से किया आग्रह, नरेंद्र मोदी की जगह नितिन गडकरी को बनाओ पीएम उम्‍मीदवार
राहुल कह रहे हैं कि हमने जो वादा किया था वो कर दिखाया और अब राजस्थान में भी हम अपना वादा पूरा करेंगे। बता दें, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की नजर अब इन विधानसभा चुनावों का लाभ लोकसभा चनाव में लेना है।
कांग्रेस पार्टी की रणनीति घोषणापत्र में किए गए वादों को जल्दी-जल्दी पूरा करने की है ताकि 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जनता का समर्थन मिल सके।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More