ड्रग्स-सट्टा पर जीरो टॉलरेंस, मैं पुलिसकर्मियों को वीकली ऑफ देने के पक्ष में: CM कमलनाथ

0
भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने साफ कर दिया है कि 5 साल या 7 साल से जमे अफसरों को हटाया जाएगा। कमलनाथ ने कहा कि ड्रग्स और सट्टा पर जीरो टॉलरेंस होगा।
पुलिस के सामने बड़ी चुनौतियां हैं, ऐसे में हमें मॉडर्न पुलिस चाहिए। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को पुलिस हेडक्वार्टर में हुई बैठक लेकर कानून-व्यवस्था और पुलिस में सुधार पर चर्चा की।
बैठक में पुलिस को वीकली ऑफ और भत्तों पर भी चर्चा हुई है। वीक ऑफ को लेकर भी डीजी से कहा गया है। दिनभर की बैठकों और चर्चा  शाम को मुख्यमंत्री कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मिलने पहुंचे सीएम हाउस पहुंचे।
मुख्यमंत्री कहा कि अन्य प्रदेशों की तुलना में मप्र में पुलिस फोर्स कम है। जबकि पुलिस के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। कम्युनल टेंशन भी देखना है, प्रदेश की विविधता वाली संस्कृति को देखते हुए काम करना होगा।
पुलिस से ही प्रदेश की छवि बनती है। पुलिस विभाग का बजट भी बढ़ाने की जरूरत है। पुलिस फोर्स को आधुनिक ओर एडवांस बनाने के लिए टेक्नीकल एडवांसमेंट प्रेजेंटेशन अलग से लेंगे।
  • पुलिस विभाग में राजनीतिक फैसले का विरोध करता हूं। उनकी क्षमता के अनुसार ही उनकी पोस्टिंग होनी चाहिए।
  • हमारी सरकार ऐसा ही करेगी और 5-7 साल से एक ही जगह जमे पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को हटाया जाएगा।
  • यूपी-बिहार वाले बयान पर उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को प्राथमिकता मिलना चाहिए। अन्य प्रांतों में भी यह हो रहा है, मैं कौन सी नई बात कर रहा हूं।
  • प्रेजेंटेशन लिया है, कानून-व्यवस्था सबसे पहले पुलिस फोर्स से बनती है, प्रदेश की छवि कैसी हो। ये पुलिस विभाग से बनती है।
  • एक प्रेरित फोर्स होना चाहिए। जोश और प्रेरणा ऊपर से लेकर नीचे तक होनी चाहिए। ये हमारी प्राथमिकता है।
  • ड्रग्स एवं सट्टा पर पर जीरो टालरेंस होगा। इस पर पूरी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री कमलनाथ जैसे ही पुलिस मुख्यालय पहुंचे, पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सभी पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की।
यह भी पढ़ें: मोदी-शाह की रहस्यमयी सत्ता को डि-कोड करके ही जाना जा सकता है बीजेपी का सच
डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला ने महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, काम का दबाव, वेतन विसंगति जैसे मुद्दों को लेकर तैयार किया गया प्रेजेंटेशन मुख्यमंत्री को दिखाया।
इसमें महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी सीएम को दी गई।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More